AAP के संगठन का एलान: सुशील गुप्ता फिर बने प्रदेशाध्यक्ष, अशोक तंवर और चित्रा सरवारा को भी अहम जिम्मेदारी
जातिय समीकरणों की बात करें तो अग्रवाल समाज से संबंधित डॉ. सुशील गुप्ता को प्रदेश की कमान सौंपी गई है जबकि जाट बहुल हरियाणा को देखते अनुराग ढांडा को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट बनाया है। इसी प्रकार, राज्यस्तरीय संगठन में सैनी, वाल्मीकि समाज को तवज्जो दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महा संगठन मंत्री डॉ. संदीप पाठक ने गुरुवार को हरियाणा के संगठन का एलान कर दिया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी हरियाणा प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता को दी गई जबकि अनुराग ढांडा को सीनियर स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. अशोक तंवर को प्रदेश के कैंपेन चेयरमैन का प्रभार और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह को राष्ट्रीय ज्वाइंट सेक्रेटरी और उनकी बेटी चित्रा सरवारा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा, बलबीर सिंह सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष और बंता सिंह वाल्मीकि को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों से पूरे हरियाणा को साधने की कोशिश
2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए हरियाणा आम आदमी पार्टी ने अपनी बिसात बिछा दी है। राज्यस्तरीय कार्यकारिणी की 212 नेताओं की जारी सूची में पूरी तरह से जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को बैठाया गया है। कार्यकारिणी में तमाम बिरादरियों और क्षेत्रों के नेताओं को तवज्जो दी गई है। वहीं, जल्द ही जिला, ब्लाक और पंचायत स्तर पर भी संगठन की घोषणा की जाएगी और सभी को फील्ड में उतारा जाएगा।
जातिय समीकरणों की बात करें तो अग्रवाल समाज से संबंधित डॉ. सुशील गुप्ता को प्रदेश की कमान सौंपी गई है जबकि जाट बहुल हरियाणा को देखते अनुराग ढांडा को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट बनाया है। इसी प्रकार, राज्यस्तरीय संगठन में सैनी, वाल्मीकि समाज को तवज्जो दी गई। इनके अलावा, अलग विंगों में भी अलग-अलग जातियों के नेताओं को एडजस्ट किया है।
क्षेत्र की बात करें तो आप ने मुख्मयंत्री मनोहर लाल के गढ़ जीटी बेल्ट पर खासा फोकस किया है। कुरुक्षेत्र से पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी और करनाल से पूर्व विधायक बंता राम राम वाल्मीकि को प्रदेश उपाध्यक्ष और अंबाला से पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटो की संगठन में अहम पद दिए हैं। डॉ. सुशील गुप्ता मूलरूप से जींद के रहने वाले हैं और अनुराग ढांडा कैथल-जींद की सीमा पर पड़ने वाले गांव खनौरी से ताल्लुक रखते हैं। पूर्व सांसद अशोक तंवर को कैंपेन का चेयरमैन बनाया गया है। तंवर अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं और पूरे प्रदेश में उनका प्रभाव है।
डॉ. मनीष यादव को यूथ विंग की जिम्मेदारी
यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव, महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन, छात्र संगठन सीवाईएसएस के प्रदेश अध्यक्ष आयुष खटकड़, किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भांबू, एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश बागड़ी, ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष धीरज यादव, खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कविता दलाल, लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मोक्ष पसरीजा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील बिंदल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गर्ग, डॉक्टर विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सारिका वर्मा और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गुरुचरण सिंह को बनाया गया।
इसके साथ अंबाला लोकसभा अध्यक्ष आदर्शपाल सिंह को बनाया गया, भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, फरीदाबाद लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, गुरुग्राम लोकसभा अध्यक्ष मुकेश डागर, हिसार लोकसभा अध्यक्ष पवन फौजी, करनाल लोकसभा अध्यक्ष दलविंदर सिंह चीमा और कुरुक्षेत्र लोकसभा अध्यक्ष सुमित हिंदुस्तानी को बनाया गया।
पार्टी जल्द ही जिला, ब्लाक और पंचायत से लेकर बूथ स्तर के संगठन की घोषणा करेगी। फील्ड में पहले ही कार्यकर्ताओं और नेताओं की वर्किंग देख ली गई है। आम जनता के बीच रहने वाले और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं को ही संगठन में जिम्मेदारियां दी जाएंगी। -डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेशाध्यक्ष, आप।