{"_id":"11293adadf225bd0d1d1cdd983976c1a","slug":"aam-aadmi-party-announce-new-zonal-presidents-in-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप के पंजाब में नए जिला प्रभारी, देखिए किस जिले में कौन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप के पंजाब में नए जिला प्रभारी, देखिए किस जिले में कौन?
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर।
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में 2017 में होने वाले चुनावों को मुख्य रखते हुए नई रणनीति के तहत संगठनात्मक ढांचे के 13 संसदीय क्षेत्रों का संतुलित बनाते हुए पुनर्गठन किया है। ताकि दिल्ली के विधानसभा चुनावों की तरह यहां भी ऐतिहासिक जीत दर्ज की जा सके।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में शीर्ष नेताओं की एक बैठक में पंजाब मामलों के पर्यवेक्षक संजय सिह तथा पंजाब प्रदेश कनवीनर सुच्चा सिह छोटेपुर के नेतृत्व में यह फैसला लिया गया कि सभी जिला कमेटियों को भंग करके उन्हें कोनों में विभाजित कर दिया जाए। इस फैसले के अनुसार गुरिंद्र सिह बाजवा को अमतृसर जोन का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इकबाल सिह भागोवालिया को खडूर साहिब, अमनदीप सिह को गुरदासपुर, बूटा सिह आशांत को जालंधर, जरनैल सिह मन्नू को होशियारपुर, जसवीर सिह धालीवाल को आनंदपुर साहिब, कर्नल सी एम लखनपाल को लुधियाना, एडवोकेट विरेंद्र खारा को फतेहगढ़ साहिब, डॉ. एचएस चीमा को फरीदकोट, एडवोकेट गुरप्रीत सिह सूंध को फिरोजपुर, नरिंद्रपाल को बठिंडा, जस्सी सेखों को संगरूर और डॉ. बलबीर सिह को पटियाला का जोन इंचार्ज नियुक्त किया गया है। मीडिया इंचार्ज निर्मल सिंह शींह, सुरिंद्रप्रीत सिह धंजल पूर्वी हलका इंचार्ज अमृतसर ने शीर्ष नेताओं के इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन