जरूर पढ़ें, रसोई गैस से जुड़ा सरकारी फरमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस सिलेंडर पर अब सब्सिडी लेने के लिए उपभोक्ता को गैस एजेंसी में आधार कार्ड जमा करना होगा। यदि उपभोक्ता ने आधार कार्ड तथा बैंक एकाउंट नंबर जमा नहीं किया तो नॉन सब्सिडी का सिलेंडर मिलेगा। इसके लिए एजेंसी धारकों ने एसएमएस से जानकारी देनी शुरू कर दी है।
अब सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में डाली जाएगी और यह प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू हो जाएगी। उपभोक्ता 31 मार्च तक आधार कार्ड जमा करवा सकेंगे। इसके बाद आधार कार्ड जमा नहीं होगे और उपभोक्ता को मंहगा सिलैंडर ही लेना पडे़गा। सरकार की तरफ से उपभोक्ता को साल में 12 सिलेंडर दिए जा रहे हैं, जिनपर 560 रुपये सब्सिडी दी जा रही है।
इसी सब्सिडी को सरकार उपभोक्ता के खाते में सीधे डालेगी, जिसके लिए गैस एजेंसी धारकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह 31 मार्च तक सभी उपभोक्ता से आधार कार्ड तथा बैंक एकाउंट की कॉपी लेकर जमा कर लें। आधार कार्ड तथा एकाउंट की कॉपी जमा होने के बाद 1 जनवरी 2015 से सीधे एकाउंट में सब्सिडी जमा होनी शुरू हो जाएगी।
ये करना होगा उपभोगता को
उपभोक्ता को आधार कार्ड, बैंक एकाउंट कॉपी तथा एलपीजी आईडी लेकर गैस एजेंसी में सब्सिडी फार्म भरकर जमा करना होगा। जिसके बाद जनवरी माह से सब्सिडी सीधे तौर पर एकाउंट में आनी शुरू हो जाएगी। मालूम हो कि उपभोक्ताओं को पहले सरकार 420 रुपये का सिलेंडर दे रही है और उस पर उपभोक्ता को लगभग 560 रुपये की सब्सिडी मिल रही है।
1,50,940 उपभोक्ता हैं पंजीकृत
फतेहाबाद जिले में 14 रसोई गैस एजेंसियां हैं, जिसमें आठ शहरी और छह ग्रामीण क्षेत्रों में है। इनमें कुल 150940 उपभोक्ता पंजीकृत है, जिनमें 88711 सिंगल और 62229 डबल सिलेंडर उपभोक्ता हैं।
आधार कार्ड वाले का ही होना चाहिए एकाउंट
बाला जी भारत गैस एजेंसी के मैनेजर कर्मबीर ने बताया कि मुख्यालय द्वारा आधार कार्ड तथा बैंक एकाउंट जमा करवाने के निर्देश आए हैं। जिसके लिए मुख्यालय की तरफ से एसएमएस भी भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड जमा करवाने वाले के नाम से ही बैंक एकाउंट नंबर होना चाहिए।
क्या कहते हैं अधिकारी:
खाद्य एंव आपूति अधिकारी डीएस दून ने बताया कि ऑनलाइन सब्सिडी के लिए उपभोगओं को गैंस एजेंसी डीलर के पास आधार कार्ड जमा करवाना होगा।