घरेलू गैस सिलेंडर की सब्सिडी से जुड़ी बिग न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन गैस उपभोक्ताओं ने एजेंसियों पर पहल फार्म भर दिया है लेकिन अभी तक आधार कार्ड जमा नहीं करवाया है उन्हें अब 20 दिन के अंदर आधार कार्ड जमा करवाना होगा नहीं तो गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।
सोमवार को हुई जिला प्रशासन, गैस एजेंसी संचालकों और पेट्रोलियम एवं गैस कंपनी से आए अधिकारियों की हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया है।
इस फैसले ने उन उपभोक्ताओं के सामने समस्या पैदा कर दी है जिनके पास आधार कार्ड ही नहीं है। नए फरमान के अनुसार उपभोक्ता को सिलेंडर लेने के बाद एक चांस दिया जाएगा और जैसे ही वह अगला सिलेंडर लेने आएगा उसे आधार कार्ड दिया जाएगा।
जैसे की कोई उपभोक्ता गैस एजेंसी से 11 फरवरी को सिलेंडर लेता है और अगले सिलेंडर के लिए 20 दिन बाद बुकिंग करवाता है तो उससे पहले उसे आधार कार्ड देना होगा अन्यथा उपभोक्ता का नाम बिना सब्सिडी वाले नामों में शामिल हो जाएगा और उसे बिना सब्सिडी का ही सिलेंडर मिलेगा।
पहले आधार कार्ड जमा करवाने के लिए मार्च तक का समय दिया गया था लेकिन नया फरमान जारी होने के बाद अब 20 दिन में उपभोक्ता को अपने खाते से आधार कार्ड को लिंक करवाना होगा।
आधार कार्ड की रसीद से भी चल जाएगा काम
जिन उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है लेकिन अभी तक बनकर नहीं आया है वह उपभोक्ता आधार कार्ड बनवाते समय मिली रसीद नंबर को भी एजेंसी पर दे सकते हैं जिसे खाते से जोड़ दिया जाएगा।
परेशानी तो उन उपभोक्ताओं के लिए बढ़ेगी जिन्होंने आधार कार्ड बनवाने के लिए बुकिंग करवाई हुई है और अभी तक बना नहीं है। क्योंकि आधार कार्ड के लिए सितंबर तक की बुकिंग चल रही है।
क्या कहते हैं अधिकारी
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक दिलबाग सिंह दून ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित एमडीबीटीएल स्कीम के तहत अब जब भी गैस एजेंसी से एलपीजी उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर लें तो आधार कार्ड व बैंक खाता संख्या जमा करवाएं अन्यथा अगला सिलेंडर लेने से पहले-पहले यह दस्तावेज जमा करवा दें ताकि स्कीम का लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता ऐसा नहीं करते हैं, उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा और उनका नाम बिना सब्सिडी की सूची में स्थानांतरित हो जाएगा। जिसके लिए उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे।