{"_id":"646c257a75e010f790045426","slug":"aadhaar-linked-biometric-attendance-will-start-in-haryana-skill-development-mission-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हरियाणा कौशल विकास मिशन के फर्जीवाड़े पर जागी सरकार, शुरू होगी आधारलिंक्ड बायोमीट्रिक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हरियाणा कौशल विकास मिशन के फर्जीवाड़े पर जागी सरकार, शुरू होगी आधारलिंक्ड बायोमीट्रिक हाजिरी
Tue, 23 May 2023 08:01 AM IST
निवेदिता वर्मा
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 23 May 2023 08:01 AM IST
सार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 11 मई को प्रदेशभर के प्रशिक्षण केंद्रों में छापेमारी की थी और रिपोर्ट तैयार की थी। प्रशिक्षण केंद्रों में भारी संख्या में खामियां मिली थीं। इन खामियों की पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने रखी गई थी। रिपोर्ट के साथ ही खुफिया विभाग ने सुधार के लिए सुझाव भी दिए हैं।
विज्ञापन
biometric attendance system
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा कौशल विकास मिशन में रिश्वतकांड और फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद अब हरियाणा सरकार ने मिशन में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खुफिया विभाग की ओर से मिशन में फर्जीवाड़े और खामियों को लेकर पूरी रिपोर्ट तैयार की गई है। इसी रिपोर्ट के आधार पर अब प्रदेश में चल रहे सभी 200 प्रशिक्षण केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे और दोबारा से प्रशिक्षणार्थियों और स्टाफ की बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू होगी। यह हाजिरी आधार से लिंक होगी, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति किसी अन्य के स्थान पर हाजिरी नहीं लगा सके।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 11 मई को प्रदेशभर के प्रशिक्षण केंद्रों में छापेमारी की थी और रिपोर्ट तैयार की थी। प्रशिक्षण केंद्रों में भारी संख्या में खामियां मिली थीं। इन खामियों की पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने रखी गई थी। रिपोर्ट के साथ ही खुफिया विभाग ने सुधार के लिए सुझाव भी दिए हैं। उन्हीं सुझावों के तहत अब मिशन में फर्जीवाड़ा और गड़बड़ियों को रोकने की कवायद शुरू हो गई है। गौरतलब है कि आईएएस विजय दहिया के भ्रष्टाचार मामले में घिरने और विभाग से हटाने के बाद अब आईआरएस विवेक अग्रवाल को मिशन के मुखिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मिशन निदेशक भी सुधार को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को मिली थी ये कमियां
ये होंगे नए प्रावधान
प्रशिक्षण केंद्रों की कार्यप्रणाली में और सुधार के लिए लगातार कवायद चल रही है। इसके तहत सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और उनको मुख्यालय से कनेक्ट किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रशिक्षण केंद्र का प्रशिक्षण लाइव देखा जा सके। इसके अलावा, सेंटरों में प्रशिक्षणार्थियों और स्टाफ की हाजिरी बायोमीट्रिक शुरू की जाएगी और यह आधार से लिंक होगी। -विवेक अग्रवाल, निदेशक, हरियाणा कौशल विकास मिशन।

- 35 प्रशिक्षण केंद्रों पर 6500 में से मात्र 1200 प्रशिक्षणार्थी मिले थे
- प्रशिक्षण वाले ऑनलाइन सूची में अलग नाम और मौके पर अलग
- बायोमीट्रिक हाजिरी बंद मिली, मैनुअली हाजिरी थी, कई जगह रजिस्टर भी नहीं मिले
- केंद्रों पर अध्ययन सामग्री और पूरे संसाधन भी नहीं मिले
ये होंगे नए प्रावधान
- सभी सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
- मुख्यालय स्तर पर भी ये कैमरे कनेक्ट होंगे
- मुख्यालय और जिला स्तर पर मॉनिटरिंग सेल गठित होंगी
- प्रशिक्षणार्थियों और स्टाफ की हाजिरी बायोमीट्रिक होगी
- बायोमीट्रिक को आधार से लिंक किया जाएगा