फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Youth who returned from UK tested positive for covid 19 in Chandigarh

चंडीगढ़: यूके से लौटे युवक की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव, नमूना दिल्ली भेजा गया, परिवार के तीन लोग भी क्वारंटीन

Sun, 19 Dec 2021 11:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Dec 2021 11:01 PM IST
सार

चंडीगढ़ में यूके से लौटा युवक कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नमूना अब दिल्ली भेजा है। परिवार के तीन अन्य सदस्यों को भी क्वारंटीन किया गया है। जिस होटल में युवक ठहरा था, वहां के 14 कर्मचारियों के नमूने स्वास्थ्य विभाग ने लिए हैं।

विज्ञापन
A Youth who returned from UK tested positive for covid 19 in Chandigarh
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूनाइटेड किंगडम (यूके) से 15 दिसंबर को आए 26 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक व उसके साथ शहर आए परिवार के तीन अन्य सदस्यों को जीएमसीएच-32 में क्वारंटीन किया गया है। हालांकि, परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संक्रमित युवक को परिजनों से अलग भर्ती किया गया है। उधर, ओमिक्रॉन की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए जांच का नमूना दिल्ली भेजा है।

विज्ञापन

 
हैरान करने वाली बात यह है कि युवक की रिपोर्ट दो दिन पहले पॉजिटिव आ चुकी थी। इसी आधार पर जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नमूना दिल्ली भेजा गया है लेकिन युवक और उसके परिजन शनिवार की शाम जीएमसीएच-32 में भर्ती किए गए। इससे संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग का रवैया साफ झलकता है। वहीं, इस संदर्भ में पूछे जाने पर स्वास्थ्य निदेशक जीएमसीएच-32 प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि युवक अपने माता-पिता और दादी के साथ 15 दिसंबर को चंडीगढ़ आया था। एयरपोर्ट पर जांच में उसमें कोरोना की पुष्टि हुई लेकिन रिपोर्ट आने से पहले तक वह अपने परिजनों के साथ सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल में ठहरा था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण की पुष्टि के बाद नगर निगम की क्वारंटीन टीम ने सभी को अस्पताल में शिफ्ट किया। वहीं, होटल के 14 कर्मचारियों का आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना लिया है। इसमें रिशेप्सनिस्ट, सुरक्षाकर्मी, हाउसकीपिंग के कर्मचारी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसीएच-32 में शनिवार की रात युवक व परिजनों के भर्ती होने के बाद रविवार की सुबह मोहाली में रह रही उसकी बहन मिलने अस्पताल पहुंची। बहन का कहना है कि उसके घर में पर्याप्त जगह है। वह अपने परिजनों को घर ले जाना चाहती है लेकिन उसे इसकी अनुमति नहीं मिली।

शहर में मिले आठ कोरोना संक्रमित
चंडीगढ़ में रविवार को कोरोना संक्रमित आठ मरीज मिले। संक्रमण दर 0.66 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं 10 दिन की अवधि पूरी कर चुके तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस समय 89 केस सक्रिय है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1211 मरीजों की कोरोना जांच की। शनिवार देर रात एक संक्रमित मरीज की मौत के बाद अब तक हुई मौत का आंकड़ा 1077 हो गया है।

 

कोविड का मीडिया बुलेटिन मेरी देखरेख में अपडेट किया जाता है। जीएमसीएच-32 में संक्रमित युवक और उसके परिजन दो दिनों से भर्ती थे। इसकी जानकारी जीएमसीएच-32 प्रशासन को अपडेट करानी चाहिए थी। -डॉ. सुमन सिंह, स्वास्थ्य निदेशक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed