फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth of Punjab died due to drowning into lake in America

Patiala News: अमेरिका में झील में डूबने से बनूड़ के युवक की मौत, डेढ़ महीने पहले पिता की भी ऐसे ही गई थी जान

Tue, 18 Jul 2023 12:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jul 2023 12:11 AM IST
सार

हशनप्रीत सिंह के पिता कश्मीर सिंह की भी करीब डेढ़ महीना पहले गंडाखेड़ी में नहर में डूबने से मौत हो गई थी। गांव के सरपंच रजिंदर सिंह राजू और पूर्व सरपंच जसपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। यह घटना अमेरिका में शनिवार को हुई थी।

विज्ञापन
A youth of Punjab died due to drowning into lake in America
मृतक युवक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बनूड़ के गांव मठियाड़ा के 22 साल के युवक की अमेरिका की मिलट्रोन लेक में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हशनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। वह करीब दो साल पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था। गांव के लोगों व पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि बीते दिनों वह अपने दोस्तों के साथ अमेरिका में मिलट्रोन लेक पर घूमने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से हशनप्रीत सिंह झील में जा गिरा।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला और हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान हशनप्रीत सिंह की मौत हो गई। जैसे ही यह खबर सोमवार सुबह युवक के परिवार वालों को मिली तो हर कोई शोक में डूब गया। किसी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हशनप्रीत सिंह के पिता कश्मीर सिंह की भी करीब डेढ़ महीना पहले गंडाखेड़ी में नहर में डूबने से मौत हो गई थी। गांव के सरपंच रजिंदर सिंह राजू और पूर्व सरपंच जसपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। यह घटना अमेरिका में शनिवार को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार को सूचना दी गई थी कि हशनप्रीत सिंह को बचाकर अस्पताल पहुंचा दिया गया है और उसकी हालत में सुधार है लेकिन सोमवार सुबह खबर आई कि हशनप्रीत सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। साथ ही बताया कि वह लोग कैलिफोर्निया पुलिस के संपर्क में हैं, जिनसे पूरी जानकारी हासिल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed