{"_id":"68698f7d82858ac82b085d12","slug":"a-young-man-was-stabbed-to-death-in-the-middle-of-the-road-in-indira-colony-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-755634-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इंदिरा कॉलोनी में बीच सड़क चाकू घोंपकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इंदिरा कॉलोनी में बीच सड़क चाकू घोंपकर युवक की हत्या
विज्ञापन
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी में शनिवार देर रात 10.30 बजे कुछ युवकों ने राजीव कॉलोनी पंचकूला के रहने वाले युवक संजीव उर्फ सोनू को चाकुओं से गोदकर बीच सड़क फेंक दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को मनीमाजरा सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन हालात गंभीर होने पर उसे सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां पर डॉक्टरों ने कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया।
18 वर्षीय संजीव इंदिरा कॉलोनी में अपने किसी दोस्त को मिलने आया था। रात साढ़े 10 बजे तीन-चार युवकों ने सड़क पर घेर लिया। इन युवकों ने संजीव के पेट में चाकू घोंप दिया। वह लहूलुहान होकर गिरा पड़ा, लेकिन आरोपी चाकू से वार करते रहे। उसे अधमरा कर बीच सड़क में फेंक दिया और आरोपी भाग निकले। इसके बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। हालांकि, आरोपी युवकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा कि आरोपी इंदिरा कॉलोनी के ही रहने वाले हैं।