{"_id":"696113749d3ffa09c8024b99","slug":"a-young-man-was-murdered-due-to-an-old-rivalry-his-companion-was-injured-one-accused-arrested-chandigarh-news-c-70-1-spkl1012-104444-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, साथी घायल<bha>;<\/bha> एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, साथी घायल<bha>;</bha> एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
होशियारपुर। पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या और उसके दोस्त की हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। दसूहा पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गांव घोगरा के बलविंदर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका बेटा सिमरजीत सिंह 4 जनवरी को शाम करीब 4 बजे अपने दोस्त हनी सिंह के साथ बाइक पर दसूहा जा रहा था। जब वे गांव सुंडीया के पास पहुंचे, तो गांव घोगरा के निवासी दविंदरपाल सिंह ने अपनी कार से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार गिर पड़े।
इस दौरान, दविंदरपाल सिंह के साथी अमरजीत सिंह ने कार से बाहर निकलकर दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बलविंदर सिंह के मुताबिक, इस हमले में उसका बेटा सिमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया, और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। दविंदरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अमरजीत सिंह की तलाश जारी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। संवाद