फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man snatched gold earrings from an elderly man's ears and fled.

Chandigarh News: बुजुर्ग के कानों से झपटी सोने की बालियां छीनकर भाग युवक

Thu, 05 Feb 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
A young man snatched gold earrings from an elderly man's ears and fled.
चंडीगढ़। सेक्टर-29बी में मंगलवार रात झपटमारी की एक घटना सामने आई है। एक युवक बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां छीनकर भाग गया। झपटमारी के दौरान महिला के कान में चोट लगने से खून भी बहने लगा। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता की पहचान सेक्टर-29बी निवासी लक्ष्मी देवी (68) के रूप में हुई है। उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार रात करीब 9 बजे अपने पति श्याम सुंदर के साथ सेक्टर-29 स्थित सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं। जब दोनों सड़क पार कर सेक्टर-29बी की ओर बढ़ रहे थे, तभी पीछे से आए एक युवक ने अचानक उनके कानों की बालियां छीन लीं। महिला ने विरोध किया मगर युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग हो गया। उनके पति ने आरोपी का पीछा किया लेकिन वह पास के आम के बाग की ओर भाग निकला। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed