फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man roaming on a stolen Activa was caught

Chandigarh News: चोरी की एक्टिवा पर घूमता युवक काबू

Wed, 30 Apr 2025 01:52 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
A young man roaming on a stolen Activa was caught
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने चोरी की एक्टिवा पर घूमते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हल्लोमाजरा निवासी सत्यम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस सेक्टर-31ए+बी के मोड़ के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर सवार एक युवक को नाके पर रोका गया। पुलिस ने देखा कि पीछे चंडीगढ़ के टेंपरेरी नंबर वाली प्लेट लगी है। पुलिस ने उससे दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। इंजन और चेसिस नंबर की जांच करने पर एक्टिवा का असली नंबर हिमाचल का पाया गया। यह एक्टिवा जीरकपुर एरिया से चोरी हुई थी और इस मामले में जीरकपुर थाने में केस दर्ज है। पुलिस ने तुरंत एक्टिवा सवार आरोपी को गिरफ्तार कर एक्टिवा कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed