{"_id":"5abaaa654f1c1b91778b7d6e","slug":"a-young-man-killed-his-girlfriend-and-his-son-in-ambala-cantt-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने प्रेमिका और उसके बेटे की चाकू से गोदकर की हत्या, एक दिन के बाद शवों के साथ की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने प्रेमिका और उसके बेटे की चाकू से गोदकर की हत्या, एक दिन के बाद शवों के साथ की हैवानियत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट
Updated Wed, 28 Mar 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
नदी से बरामद किए मां-बेटे के शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी ने अपनी प्रेमिका और उसके बेटे की हत्या कर दी। उसके बाद शव को घर में छिपा दिया और माथा टेकने के लिए अमृतसर चला गया। वहां से आकर उसने शवों को ठिकाने लगाया।
प्रेमिका ने शादी के लिए दबाव बनाया तो प्रेमी ने गला रेत कर विवाहिता की उसके बच्चे के सामने ही हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए विवाहित के 11 वर्षीय बेटे का भी गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी ने शव को घर में छिपा दिया और खुद माथा टेकने के लिए अमृतसर चला गया।
वहां से लौटकर उसने दोनों के शवों को घर से सात किमी दूर से गांव बड़ागांव के पास से गुजर रही बेगना नदी की तलहटी में दफना दिया। दोहरे हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब पति ने विवाहिता के गायब होने की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस ने विवाहिता के पति से मिले सुराग के बाद शक के आधार पर प्रेमी को हिरासत में लिया तो उसने पूरी कहानी उगल दी। इससे पहले तक पुलिस दोनों को प्रेमी के भगाने का मामला मानकर जांच कर रही थी। पुलिस ने शवों को बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

घटनास्थल पर आरोपी के साथ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक साल पहले एक शादी समारोह में हुई विवाहिता कमलप्रीत व सुमित उर्फ नीटू की मुलाकात प्रेम प्रसंग में बदल गई। मगर प्रेमिका द्वारा शादी के लिए दबाव बनाना उसके व ग्यारह साल के बच्चे के लिए मौत का कारण बन गया।
जिस दिन प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया, उस दिन जमकर बहसबाजी हुई, जिसके बाद गुस्साए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका व उसके बच्चे का चाकू से गोदकर मर्डर कर दिया। इसके बाद आरोपी ने मर्डर से अगले दिन शव को अपने घर से करीब सात किलोमीटर दूर गांव बड़ागांव के साथ गुजर रही बेगना नदी में दफना दिया।
महिला के पति ने पुलिस को अपनी पत्नी के लापता होने की सूचना दी थी, जबकि इसका शक आरोपी पर लगाया था। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से पटियाला पंजाब के गांव बल्लोपुर की रहने वाली 31 वर्षीय कमलप्रीत की शादी गणौली के हरजिंदर के साथ 12 वर्ष पहले हुई थी। इस शादी से उसे एक बेटा राहुल हुआ। कमलप्रीत 19 मार्च को सुबह वह अपने पिता के घर गांव बल्लोपुर (पटियाला) जाने की कहकर घर से निकली थी।

हत्या के आरोपी की निशानदेही पर शव तलाशती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उसके साथ उनका बेटा 11 वर्षीय राहुल भी था। इसके बाद महिला के पति हरिजंदर ने शाम को पत्नी के फोन पर संपर्क किया, तो उसने बताया कि वह अभी शहजादपुर में ही है। इसके बाद कमलप्रीत का फोन बंद हो गया।
कई बार लगाने पर भी कमलप्रीत का फोन नहीं लगा। जब पत्नी का पता नहीं चला, तो 21 मार्च को हरजिंदर ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत पुलिस से कर दी।
पुलिस के अनुसार हरजिंदर को अपनी पत्नी के चरित्र पर बहुत दिनों से संदेह था।
इसलिए उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और बच्चे को गायब करने में सुमित उर्फ नीटू का हाथ हो सकता है। पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर जांच की तो पता चला कि नीटू कैटरिंग का काम करता था। वह शादियों में वेटर का कार्य करता था।
गणौली में करीब एक साल पहले एक शादी हुई थी। इसमें कमलप्रीत भी गई थी। वहीं पर कमलप्रीत की मुलाकात नीटू से हुई। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों का मिलना शुरू हो गया। बाद में दोनों में प्रेम हो गया। इसके बाद पुलिस ने नीटू की तलाश शुरू कर दी।

मृतक महिला की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पता चला कि नीटू अपने रिश्तेदारों के पास यमुनानगर जिले के गांव सैदोपुर में हो सकता है। पुलिस ने दो दिन पहले सैदोपुर में दबिश दी तो नीटू वहां से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने सैदोपुर गांव के सरपंच को बताया कि अंबाला के बड़ागांव की एक विवाहिता महिला और उसका बेटा गायब है।
शक है कि नीटू उन्हें लेकर भागा है। दोनों का अभी तक पता नहीं चला है। इस पर सरपंच ने पुलिस को मदद का आश्वासन दिया। सोमवार रात पुलिस को गांव सैदोपुर से सूचना मिली की आरोपी को गांव वालों ने पकड़ लिया है। इसके बाद पुलिस ने नीटू को वहां से हिरासत में ले लिया।
मंगलवार सुबह नीटू को शहजादपुर थाने लाया गया। यहां पूछताछ में खुलासा हुआ कि नीटू ने दोनों की हत्या कर दी है और शव नदी की तलहटी में दबा दिए हैं।
थाना शहजादपुर के एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि महिला शादी का दबाव बना रही थी। इस पर उसने महिला का मर्डर कर दिया। महिला की हत्या के बाद उसके ग्यारह साल के बच्चे की भी हत्या कर दी।
उसने दोनों के शव बेगना नदी में दबा दिए थे। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए है। हत्या करने वाले हथियार को बरामद किया जाना है। आरोपी को बुधवार को अदालत में
पेश किया जाएगा।