फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man in a road accident dies in a road accident, two situations are serious

सड़क हादसे में फाच्यूनर सवार युवक की मौत, दो हालात की गंभीर

Mon, 23 Mar 2020 01:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
A young man in a road accident dies in a road accident, two situations are serious
सेक्टर-43, 44 के डिवाइडिंग रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ स टकराकर फार्च्यूनर क्षतिग्रस्त हो गई।
चंडीगढ़। सेक्टर-43/44 डिवाइडिंग रोड के पास तेजरफ्तार फार्च्यूनर अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से जा टकराई और फिर पलट कर दूसरे पेड़ में जा भिड़ी। हादसे में फार्च्यूनर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि युवती समेत दो जख्मी हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब तीन युवक और एक युवती (सभी दोस्त) मोहाली से घर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां सेक्टर-49 निवासी नीरज सिंह (27) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि गौरव और युवती का अस्पताल में इलाज रहा है। नीरज का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार रात करीब 12.30 बजे का है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-43/44 डिवाइडिंग रोड के पास सड़क हादसा हुआ है। सूचना पर सेक्टर-43 चौकी के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सेक्टर-44 निवासी प्रत्यक्षदर्शी मनिंदर सिंह (37) ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदार को लेने के लिए सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड पैदल जा रहा था। सेक्टर-43/44 डिवाइडिंग रोड पर मटौर चौक से करीब 100 मीटर पीछे पहुंचा तो एक तेजरफ्तार फार्च्यूनर नंबर (सीएच01 बीजेड 9586) अनियंत्रित होकर बाएं तरफ एक पेड़ से टकराई और फिर पलट कर दूसरे पेड़ से जा भिड़ी। इसमें गाड़ी के अगली सीट पर बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि गाड़ी में चालक समेत तीन युवक और एक युवती सवार थी। हादसे में फार्च्यूनर सवार नीरज, गौरव व एक युवती बुरी तरह जख्मी थे। पुलिस ने सभी को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। हादसा इतना जबरदस्त था कि फार्च्यूनर के सभी एयरबैग खुल गए थेे। जांच में सामने आया कि गाड़ी को सेक्टर-56 निवासी करण सिंह चला रहा था। सभी दोस्त मोहाली से लौटकर सेक्टर-49 नीरज व गौरव को घर छोड़ने जा रहे थे। सेक्टर-43/44 डिवाइडिंग रोड के पास पहुंचते ही उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर काफी दूर घसीटती चली गई और फिर पेड़ में जा भिड़ी।
विज्ञापन

केस दर्ज, फार्च्यूनर चालक गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि रात को फार्च्यूनर की रफ्तार ज्यादा थी। आशंका है कि इसी के चलते सड़क हादसा हुआ है। इसके बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सेक्टर-56 निवासी फार्च्यूनर चालक करण सिंह के खिलाफ आईपीसी 304ए, 337 और 279 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि नीरज चंडीगढ़ में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार से लैंड क्रूजर सवार युवती की हुई थी मौत
बता दें कि 27 फरवरी 2020 को सेक्टर-9/10 की डिवाइडिंग रोड के पास तेज रफ्तार लैंड क्रूजर अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई थी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई थी। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने क्रूजर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed