फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man hanged himself in Indira Colony and died

Chandigarh News: इंदिरा कॉलोनी में युवक ने फंदा लगाया, मौत

Sat, 28 Sep 2024 04:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself in Indira Colony and died
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी में बने ट्यूबवेल नंबर पांच के अंदर 20 साल के युवक अंकुश ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे की है। मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला कानपुर के गांव फरीदपुर का रहने वाला अंकुश मनीमाजरा में अपने पिता के पास आया था। घटना की सूचना मिलते ही आईटी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि अंकुश के पिता सत प्रकाश अपने गांव गए हैं। उनके आने के बाद शनिवार को अंकुश के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। सतप्रकाश एक सरकारी ठेकेदार के पास काम करते हैं। इन दिनों इंदिरा कॉलोनी में ठेकेदार की ओर से पाइप लाइन डाली जा रही है। इस काम के चलते सत प्रकाश यहीं पर रहते हैं। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद से अंकुश अपने पिता के पास रह रहा था। वह ट्यूबवेल पर रह रहा था और शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed