फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man from the neighborhood raped a 14-year-old girl; the accused has been arrested.

Chandigarh News: पड़ोसी युवक ने 14 वर्षीय किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2026 09:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
A young man from the neighborhood raped a 14-year-old girl; the accused has been arrested.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। थाना सुधार क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी हनी सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात किशोरी किसी काम से घर की छत पर गई थी। इसी दौरान पड़ोसी हनी सिंह ने उसे जबरन पकड़ लिया और शोर न मचा सके, इसके लिए उसका मुंह कपड़े से बांध दिया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

काफी देर तक किशोरी के नीचे न आने पर परिजनों ने तलाश की। छत पर पहुंचने पर किशोरी खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में पड़ी मिली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। होश में आने पर किशोरी ने आपबीती बताई, जिसके बाद थाना सुधार पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पीड़िता का मेडिकल कराया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। रायकोट सिविल अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लुधियाना रेफर किया गया है।

थाने में मौजूद परिजनों ने रोते हुए बताया कि किशोरी की हालत गंभीर है और वह दर्द से कराह रही है। उन्होंने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और दोषी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed