फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man died by drowning in a canal

Chandigarh News: दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की नहर में डूबने से मौत

Wed, 12 Jun 2024 03:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
A young man died by drowning in a canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। गत दिवस अपने दोस्तों के साथ नहाने गए समीर सिंह (19) की तारांवाला पुल के पास नहर में डूबने से मौत हो गई। करीब 16 घंटे बाद पुलिस प्रशासन ने परिजनों और आसपास के युवाओं की मदद से शव को बाहर निकाला। सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। समीर के साथ आए दोस्तों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
परिवार के करीबी जज सिंह ने बताया कि उनके रिश्तेदार समीर सिंह मकबूलपुरा की गली नंबर छह में रहते थे। समीर के पिता रिंकू की काफी पहले मौत हो चुकी है और मां बब्बली लोगों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती है। समीर अपने दो भाई-बहनों के साथ मजदूरी कर अपनी मां का भरण-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन

गत दिवस क्षेत्र के सात-आठ युवक समीर सिंह को अपने साथ तारांवाला पुल के पास नहर में नहाने ले गए थे। करीब तीन बजे सभी युवक नहर में नहा रहे थे। इसी बीच जब समीर सिंह ने छलांग लगाई तो वह पानी से बाहर नहीं आया। जब काफी देर तक वह नहर से बाहर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। रात करीब आठ बजे समीर का शव घटना स्थल से दस मीटर दूर दलदल में फंसा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed