फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man committed suicide at Lopoke Hospital; his family has accused the doctors of negligence.

Chandigarh News: लोपोके अस्पताल में युवक की आत्महत्या, परिवार ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया

Sat, 17 Jan 2026 08:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide at Lopoke Hospital; his family has accused the doctors of negligence.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। कस्बा लोपोके के सरकारी अस्पताल में 35 वर्षीय विनोद कुमार ने आत्महत्या कर ली। परिवार ने अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों पर घोर लापरवाही, अमानवीय व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
परिवार के अनुसार, 13 जनवरी को लोहड़ी वाले दिन सुबह 10 बजे सांस लेने में दिक्कत के कारण विनोद को किसी अज्ञात व्यक्ति ने लोपोके अस्पताल के इमरजेंसी रूम में भर्ती कराया। उसके बड़े भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि सुबह करीब 11.54 बजे मोबाइल पर बात के दौरान विनोद ने रोते हुए कहा कि दो घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो डॉक्टरों ने इलाज किया और न ही उसे अमृतसर रेफर किया। बातचीत के दौरान, विनोद ने डॉक्टरों और स्टाफ के धमकाने और गाली-गलौज करने की आवाजें सुनीं।
विज्ञापन

परिवार का कहना है कि अस्पताल की लापरवाही और गलत बर्ताव से मानसिक रूप से टूटकर विनोद ने पानी की टंकी की ग्रिल से लटककर आत्महत्या कर ली। पोस्टमॉर्टम के बाद 14 जनवरी को उनका अंतिम संस्कार दुर्गियाना मंदिर के शिवपुरी श्मशानघाट पर किया गया। प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि समय पर उचित इलाज और इंसानियत भरा व्यवहार किया गया होता तो उनकी जान बच सकती थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी डॉक्टरों, स्टाफ और मैनेजमेंट के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, लापरवाही व अन्य कानूनी धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है। परिवार ने पुलिस को मोबाइल रिकॉर्डिंग, बॉडी रसीद और श्मशान घाट की रसीद भी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed