फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man attacked a shopkeeper with a sword in the mobile market

Chandigarh News: मोबाइल मार्केट में युवक ने दुकानदार को मारी किरपाण

Tue, 15 Oct 2024 05:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
A young man attacked a shopkeeper with a sword in the mobile market
चंडीगढ़। सेक्टर-22 के मोबाइल मार्केट में कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक ने मोबाइल शाॅप चलाने वाले दुकानदार की कमर पर किरपाण से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया और भाग निकला। इस वारदात से मार्केट में हंगामा मच गया। करीब एक घंटे बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और घायल दुकानदार भानू को जीएमसीएच-16 पहुंचाया। भानू सोमवार रात करीब साढ़े 7 बजे अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दाैरान एक युवक लेमिनेशन करवाने के बहाने आया और दुकानदार से किसी बात पर भिड़ गया। दोनों गाली-गलौज पर उतर आए। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस बीच युवक ने दुकानदार भानू की कमर पर पीछे से किरपाण मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद हमलावर भाग गया। घायल ने पुलिस को सूचित करने के बजाय अपने ही अन्य साथियों को बुला लिया और हमलावर की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान मोबाइल मार्केट में करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा लेकन हमलावार नहीं मिला। करीब एक घंटे बाद सूचना पाकर स्थानीय सेक्टर-22 चौकी पुलिस व पीसीआर मौके पर पहुंची और घायल युवक से पूछताछ की। इसके बाद घायल युवक को जीएमसीएच-16 ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि हमलावर की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed