{"_id":"6a2340cfb448372ada0b78c3","slug":"a-woman-who-had-come-with-her-son-for-treatment-went-missing-after-losing-her-way-and-was-found-dead-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1038442-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इलाज के लिए बेटे के साथ आई थी महिला, रास्ता भटकने के बाद हुई लापता, मृत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इलाज के लिए बेटे के साथ आई थी महिला, रास्ता भटकने के बाद हुई लापता, मृत मिली
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-56 स्थित मैक्स अस्पताल के पास शुक्रवार को एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने महिला को अचेत अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मलोया थाना पुलिस और सीएफएसएल दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।
पुलिस जांच में मृतका की पहचान 64 वर्षीय कुलवंत कौर निवासी खरड़ के रूप में हुई है। वह पंजाब श्रम विभाग से रिटायर्ड थीं। कुलवंत कौर 3 जून 2026 को अपने बेटे के साथ इलाज के लिए मैक्स अस्पताल आई थीं। अस्पताल से वह अचानक लापता हो गई थीं। उनके बेटे ने बताया कि मोटरसाइकिल पार्किंग से लौटने पर मां वहां नहीं मिलीं। उन्होंने अस्पताल और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की थी। मलोया थाना प्रभारी बलदेव सिंह के अनुसार, महिला मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थीं। संभवत: वह रास्ता भटक गई थीं। उनकी नाक से खून निकल रहा था जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।
आगे की जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस फिलहाल आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच की जा रही है।