फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman was duped of Rs 48.59 lakhs on the pretext of sending her abroad by giving her a fake visa

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर महिला को फर्जी वीजा देकर ठगे 48.59 लाख

Fri, 17 Jan 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 48.59 lakhs on the pretext of sending her abroad by giving her a fake visa
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर जीरकपुर की एक महिला से फर्जी वीजा देकर 48.59 लाख रुपये की ठगी हुई है। महिला की शिकायत पर सेक्टर-17 थाने में इमिग्रेशन कंपनी संचालक सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला बी4-303 माया गार्डन सिटी जीरकपुर निवासी ने बताया कि उसने प्लेनेट ओवरसीज इमिग्रेशन कंपनी के जरिए विदेश जाने के लिए फाइल लगाई थी। इसकी एवज में उससे कंपनी संचालकों ने 48.59 लाख रुपये भी लिए। कंपनी संचालकों ने उसे फर्जी वीजा व फर्जी टिकट थमा दी। जब उसे इस फर्जीवाड़े के बारे में पता चला तो उसने कंपनी संचालकों से अपने दिए गए पैसे वापस मांगे, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर अब प्लेनेट ओवरसीज, एससीओ नंबर 1130 सेक्टर-22/बी के निदेशक गुरविंदर सिंह और अन्य के खिलाफ सेक्टर-17 थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed