फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman Congress leader slapped her own party's block chief in the police station.

चंडीगढ़ में भिड़े कांग्रेसी: महिला नेता ने ब्लॉक प्रमुख को थाने में जड़े थप्पड़, इस बात पर बढ़ा विवाद

Sat, 25 Oct 2025 01:25 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 25 Oct 2025 01:25 AM IST
सार

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ दिन पहले एक आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया गया था। इसी बात पर चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ममता डोगरा और डड्डूमाजरा ब्लॉक प्रमुख हरजिंदर सिंह प्रिंस के बीच विवाद हो रहा था।

विज्ञापन
A woman Congress leader slapped her own party's block chief in the police station.
कांग्रेस की महिला नेता ने अपनी ही पार्टी के ब्लॉक प्रमुख को थाने में मारे थप्पड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ममता डोगरा और डड्डूमाजरा ब्लॉक प्रमुख हरजिंदर सिंह प्रिंस के बीच व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ी कि मामला थाने पहुंच गया। गुस्से में आई ममता डोगरा ने मलोया थाने में ही अपनी ही पार्टी के ब्लॉक प्रमुख को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद थाने में हंगामा मच गया।
विज्ञापन


मामला वीरवार रात का है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में एक आपत्तिजनक फोटो से सारा विवाद शुरू हुआ। ममता डोगरा ने कहा कि फोटो उन्होंने नहीं भेजी लेकिन उन्होंने देखा कि उनके कई व्हाट्सएप ग्रुप में एक स्क्रीनशॉट हरजिंदर सिंह की तरफ से शेयर किया गया, जिसमें लिखा था कि यह पोस्ट ममता डोगरा ने टीसीटी के ग्रुप में डाली है। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई और मलोया के पुलिस थाने पहुंच गईं। 
विज्ञापन


पुलिस ने हरजिंदर सिंह को भी बुलाया। सभी थाने के एक कमरे में बैठे हुए थे। इस पूरे घटना की एक वीडियो भी वायरल हुई है, जिसमें डोगरा यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि स्क्रीनशॉट लेकर अलग-अलग ग्रुप में क्यों डाला। इतना कह कर वह कुर्सी से उठती हैं कि हरजिंदर सिंह को एक-एक करके कई थप्पड़ मारती हैं। इस दौरान आसपास कई लोग बीच बचाव करते हुए भी नजर आए। इसमें पूर्व मेयर व पार्षद कुलदीप कुमार भी हैं, जो दोनों को छुड़ाते हुए नजर आए। वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन उनकी मौजूदगी में ही यह सारी घटना हुई। एरिया एसएचओ ने कहा कि उन्होंने दोनों के मोबाइल चेक किए हैं। नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरजिंदर सिंह ने एसएसपी को दी शिकायत

शुक्रवार को मामले की वीडियो वायरल होने के बाद हरजिंदर सिंह ने भी चंडीगढ़ की एसएसपी को शिकायत दी। कहा है कि थाने में पहले से ही प्लानिंग की गई थी। योजना के तहत ही अलग-अलग एंगल पर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड की गई और उसे वायरल किया गया। इससे उनकी छवि काफी ज्यादा खराब हुई है। उन्होंने इस मामले में की शिकायत में कई लोगों के नाम भी लिए हैं और कहा है कि इन पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा है कि उन्होंने कोई स्क्रीनशॉट वायरल नहीं किया। उन्होंने तो सिर्फ लोगों को सचेत करते हुए कहा था कि ऐसे आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed