फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman agent was duped of Rs 5 lakh in the name of sending her to Germany and a case was registered against her.

Chandigarh News: जर्मनी भेजने के नाम पर पांच लाख की ठगी, महिला एजेंट पर मामला दर्ज

Tue, 28 Apr 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
A woman agent was duped of Rs 5 lakh in the name of sending her to Germany and a case was registered against her.
जीरकपुर। जर्मनी भेजने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगने के आरोप में जीरकपुर थाना पुलिस ने एक महिला एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जीरकपुर स्थित ग्रीन लोटस सक्षम अपार्टमेंट निवासी परमिंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई बनूड़ निवासी गगनदीप सिंह की शिकायत, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और डीएसपी लोकल की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। शिकायतकर्ता गगनदीप सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जर्मनी भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये खर्च बताकर आठ लाख रुपये एडवांस मांगे थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक पांच लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए, जबकि तीन लाख रुपये नकद दिए गए थे। हालांकि जांच में पांच लाख रुपये के लेनदेन के दस्तावेजी सबूत ही सामने आए। आरोपी ने वीजा, नौकरी और रहने की व्यवस्था का भरोसा दिया और पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार आरोपी ने मेडिकल टेस्ट तक करवाया और 29 जुलाई 2024 की फ्लाइट होने का दावा किया, लेकिन बाद में संपर्क तोड़ लिया। फोन नंबर ब्लॉक कर दिया और न वीजा दिया गया, न रकम लौटाई गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे लंबे समय तक झूठे आश्वासन देकर गुमराह किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी का कोई अधिकृत इमीग्रेशन दफ्तर नहीं है। वह घर से ही कथित तौर पर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करती थी। जांच अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अन्य लोगों की शिकायतें भी सामने आई हैं। जांच में यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता को आरोपी तक पहुंचाने वाले परिचित भी खुद ठगी के शिकार बताए गए हैं। पुलिस जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और इमीग्रेशन एक्ट की धारा-24 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी के आदेश पर जीरकपुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य पीड़ितों और संभावित नेटवर्क की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed