{"_id":"5cac3bbcbdec2214173a37e5","slug":"a-wife-filed-petition-in-punjab-haryana-high-court-for-information-about-husband-in-saudi-arab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति के बारे में जानने को हाईकोर्ट पहुंची महिला, जज की कड़ी टिप्पणी- बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ये स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के बारे में जानने को हाईकोर्ट पहुंची महिला, जज की कड़ी टिप्पणी- बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ये स्थिति
Tue, 09 Apr 2019 12:02 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने अपने पति के बारे में जानकारी लेने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो जज ने कड़ी टिप्पणी करते हुए केंद्र व राज्य सरकार को लताड़ लगाई। पंजाब के जिला होशियारपुर निवासी महिला साऊदी अरब में पति की स्थिति के बारे में एबेंसी से लेकर मंत्रालय तक चक्कर लगा चुकी थी। इसके बावजूद उसे पति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिला।
मजबूर होकर उसे हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। हाईकोर्ट ने महिला की याचिका पर केंद्र सरकार और पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि इतना बड़ा सरकारी तंत्र होने के बावजूद महिला को पति के बारे में जानने केअ लिए अदालत आने को मजबूर होना पड़ा, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये है मामला
महिला ने याचिका दाखिल करते हुए कहा कि उसका पति 2013 में सऊदी अरब गया था। इसके बाद 2015 से उसके खिलाफ आपराधिक मामला चल रहा था। 21 फरवरी 2019 तक उसकी पति से बात हुई, पर उसके बाद कोई फोन नहीं आया। अंजान नंबरों से फोन आते हैं और बताया जाता है कि उसके पति का सर कलम करके मौत की सजा दी गई है।
याची ने इस बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसे कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। विदेश मंत्रालय से लेकर कंपनी तक से संपर्क किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है। याची ने हाईकोर्ट से अपील की थी कि उसके पति के बारे में उसे जानकारी दिए जाने के आदेश हाईकोर्ट जारी करे। हाईकोर्ट ने अब एक सप्ताह के भीतर पति से जुड़ी सूचना उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं।