देश के इस गांव में शराब हुई बैन, पंचायत के 3 बड़े फरमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के एक गांव में शराब पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा पंचायत ने कई बड़े फरमान सुनाए, जिनका पालन न करने वाले को जुर्माना भरना पड़ेगा। ये गांव है हरियाणा में कैथल जिले का राजौंद कस्बे का गांव कमालपुर।
गांव में हुई एक पंचायत में ये निर्णय लिए गए। इसमें गांव के लोगों ने भी भाग लिया। लिए गए फैसलों के तहत गांव में विवाह समारोहों में डीजे बजाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
साथ ही 31 मार्च, 2016 के बाद गांव में शराब पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। गांव में डीजे बजाने वाले को 51,000 रुपये जुर्माना होगा। साथ ही शराब के ठेके के लिए गांव का कोई भी व्यक्ति जमीन देता है, तो उस पर एक लाख रुपये जुर्माना किया जाएगा।
लोगों ने हस्ताक्षर कर फैसलों पर मुहर लगाई
पंचायत में लोगों ने कहा कि शादी समारोह के दिन डीजे को लेकर लोगों में झगड़े होते हैं जिससे रंग में भंग हो जाता है। लिहाजा हम सभी को इस पर रोक लगानी चाहिए। साथ ही शराब की बिक्री से गांव में आपसी भाईचारा खराब होता है। नशे के कारण अधिकतर परिवारों को काफी नुकसान होता है।
पंचायत में ग्रामीण राजकुमार, देवी राम, देसराज, हुकम चंद, सत्यनारायण, सुनील, रामभज, देवी प्रसन्न शर्मा, सुभाष मिस्त्री, संजय नाई, राममेहर, बलवान ने कहा कि पंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार किसी भी समारोह में डीजे अथवा लाउड स्पीकर नहीं बजेगा।
साथ ही अगर किसी प्रोग्राम में गांव में डीजे आया तो डीजे की टूटने फूटने की जिम्मेदारी भी डीजे मालिक की होगी व उसे भी जुर्माना भरना पड़ेगा। लोगों ने हस्ताक्षर कर इन फैसलों पर अपनी मुहर लगाई।