{"_id":"6854406b28aaef21a7001d6a","slug":"a-truck-loaded-with-food-items-was-dispatched-for-the-amarnath-yatra-chandigarh-news-c-16-pkl1043-741224-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया भंडारे की सामग्री से भरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया भंडारे की सामग्री से भरा ट्रक
विज्ञापन
भंडारा रवाना करने से पहले पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया पूजा करते ह
अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया भंडारे की सामग्री से भरा ट्रक
- पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक ने राजभवन से रवाना किए ट्रक
- तीन जुलाई से शुरू हाेगी बाबा बर्फानी की यात्रा, गौरी शंकर सेवादल बालटाल में लगाएगा भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। शहर की धार्मिक संस्था गौरी शंकर सेवादल की ओर से बालटाल में भंडारा का आयोजन होगा। बालटाल में बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए भंडारा लगाया जा रहा है। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने राजभवन से भंडारा के सामान से लदे ट्रकों को रवाना किया। रवाना करने से पहले प्रशासक ने पूजा की। कुल छह बड़े ट्रकों में भंडारा और टेंट का सामान भेजा गया। दो ट्रक राजभवन से रवाना हुए और चार ट्रक सेक्टर-45 के गौरी शंकर सेवादल गोशाला से रवाना हुए हैं। अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ 3 जुलाई से होगा। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने गौरी शंकर सेवादल के कार्यों की सराहना की। इस जत्थे के साथ चार छोटी गाड़ी और 60 सेवादार भी शामिल हैं। बालटाल में 24 घंटे भंडारा चलेगा। गौरी शंकर सेवादल के पदाधिकारियों में रमेश कुमार शर्मा, विनोद कुमार, सुमित शर्मा, रजनीश रामपाल, दिलीप रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।