फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A textile businessman was extorted for 10 crore rupees in the name of Harry Boxer.

Chandigarh News: हैरी बॉक्सर के नाम पर कपड़ा कारोबारी से 10 करोड़ की रंगदारी

Fri, 09 Jan 2026 06:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
A textile businessman was extorted for 10 crore rupees in the name of Harry Boxer.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर में रंगदारी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। सिविल सिटी चंद्र नगर में 50 लाख की रंगदारी और फायरिंग का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि अब एक कपड़ा कारोबारी को 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकियां मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकियां लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैरी बॉक्सर के नाम पर दी गई हैं।
पीड़ित कारोबारी मनप्रीत सिंह ने थाना सराभा नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा कमलप्रीत सिंह कारोबार में सहयोग करता है। 3 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे कमलप्रीत के मोबाइल पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का हैरी बॉक्सर बताते हुए बातचीत करने की कोशिश की। कॉल काटने के बाद आरोपी ने बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया और फिर व्हाट्सऐप वॉयस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये की मांग की।
विज्ञापन

आरोपी ने पैसे न देने पर दुकान पर आकर गोली मारने की धमकी दी। डर पैदा करने के लिए संदेशों में अबोहर में हुई एक हालिया हत्या का भी जिक्र किया गया। मनप्रीत सिंह ने बताया कि धमकियों के बाद परिवार दहशत में है और जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है। उन्होंने धमकी भरे वॉयस मैसेज सबूत के तौर पर पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपते हुए सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सराभा नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर हैरी बॉक्सर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ सब इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर कॉल डिटेल्स व तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों तक जल्द पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed