फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A tailor was fined Rs 14,000 for throwing garbage in Patiala's Rao.

Chandigarh News: पटियाला की राव में कचरा फेंकने पर दर्जी पर 14 हजार रुपये का जुर्माना

Wed, 18 Feb 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A tailor was fined Rs 14,000 for throwing garbage in Patiala's Rao.
चंडीगढ़। नगर निगम ने पटियाला की राव क्षेत्र में अवैध रूप से कचरा फेंकने पर एक दर्जी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14,071 रुपये का चालान किया है। यह कार्रवाई ठोस कचरा प्रबंधन नियम और नगर निगम अधिनियम के तहत की गई है। जानकारी के अनुसार स्वच्छता शाखा की प्रवर्तन टीम द्वारा नियमित निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यक्ति को धनास स्थित पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील पटियाला की राव के प्रतिबंधित हिस्से में कचरा डालते हुए पकड़ा गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही चालान जारी किया गया।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि पटियाला की राव एक संवेदनशील पर्यावरणीय क्षेत्र है, जहां इस तरह कचरा फेंकना न केवल सार्वजनिक स्थानों को गंदा करता है बल्कि पर्यावरण और जन स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा करता है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से कचरा फेंकने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही शहरवासियों, दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कचरे का पृथक्करण और निस्तारण करें तथा ऐसे मामलों की सूचना निगम को दें, ताकि शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed