फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A supporter puts up a poster of Congress MLA Navjot Singh Sidhu and his wife Navjot Kaur Sidhu in Ludhiana

पोस्टर वार: लुधियाना में सिद्धू के समर्थन में लगे पोस्टर, लिखा- बब्बर शेर एक ही होता है

Thu, 15 Jul 2021 07:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 15 Jul 2021 07:20 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में पिछले कई महीनों से कलह जारी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है लेकिन अब आलाकमान दोनों नेताओं के बीच सुलह का फॉर्मूला तैयार करने में जुटा है। 

विज्ञापन
A supporter puts up a poster of Congress MLA Navjot Singh Sidhu and his wife Navjot Kaur Sidhu in Ludhiana
लुधियाना में लगे पोस्टर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में मतभेदों के बीच पोस्टर वार भी छिड़ा है। पटियाला के बाद अब लुधियाना में नवजोत सिंह सिद्धू के पोस्टर लगे। पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के पोस्टर लगाए थे।

विज्ञापन


लुधियाना में एक समर्थन ने कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के पोस्टर लगाए। पोस्टर में लिखा है कि 'बब्बर शेर एक ही होता' है। व्यक्ति ने कहा कि मैं उनका समर्थक हूं और मेरा कोई राजनीतिक संबंध नहीं है। मैं चाहता हूं कि वे मुख्यमंत्री बनें, क्योंकि वह पंजाब के विकास के लिए काम कर सकते हैं। 
विज्ञापन


अपनी ही सरकार पर हमलावर हैं सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ हमलावर हैं। पहले उन्होंने कोटकपूरा गोलीकांड मामले को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद राज्य में गहराए बिजली संकट को उन्होंने मुद्दा बनाया और पंजाब सरकार पर खूब सियासी तीर छोड़े। हालांकि इस दौरान उन्होंने पूर्व अकाली-भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा
पंजाब कांग्रेस में मची कलह के बीच नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि हाईकमान ने पंजाब में सुलह का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। फॉर्मूले के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप सकती है। हालांकि 2022 विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व पर ही लड़ा जाएगा। वही मुख्यमंत्री चेहरा भी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed