सम्मान: अजनाला में हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर के नाम से होगा स्टेडियम, पंजाब सरकार का फैसला
भारतीय महिला हॉकी टीम में अपने शानदार प्रदर्शन से अलग पहचान बनाने वाली गुरजीत कौर पंजाब के अमृतसर शहर के मियादी कला गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान में भारतीय टीम में वे डिफेंडर की भूमिका निभाती हैं और इसके अलावा वे टीम की एक शानदार ड्रैग फ्लिकर भी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी में खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के बाद पंजाब सरकार ने शुक्रवार को अमृतसर के अजनाला में स्टेडियम का शिलान्यास कर दिया। साथ ही इसका नाम पंजाब की हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर के नाम से रखने की घोषणा की है। इससे पहले पंजाब सरकार की ओर से सड़कों का नाम खिलाड़ियों के नाम पर रखे जाने की घोषणा की जा चुकी है।
भारतीय महिला हॉकी टीम में अपने शानदार प्रदर्शन से अलग पहचान बनाने वाली गुरजीत कौर पंजाब के अमृतसर शहर के मियादी कला गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान में भारतीय टीम में वे डिफेंडर की भूमिका निभाती हैं और इसके अलावा वे टीम की एक शानदार ड्रैग फ्लिकर भी हैं। टोक्यो ओलंपिक में 2 अगस्त को दुनिया की सबसे बेहतरीन ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचाने में गुरजीत ने अहम भूमिका निभाई थी। गुरजीत के हॉकी में अच्छे प्रदर्शन को लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। पदक नहीं जीतने के बाद भी परिवार के किसी सदस्य को कोई गम नहीं है।
इससे पहले पंजाब में ओलंपिक पदक विजेताओं के गांवों और शहरों की सड़कों के नाम खिलाड़ियों के नाम पर रखे जाने की घोषणा की गई थी। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण और स्कूल शिक्षा विभाग को इस पर काम करने के लिए कहा गया है। इस फैसले को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए विभागों को निर्देश दिया गया है। इन खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है और इससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
सिंगला ने कहा कि देश के खेलों में पंजाब का सुनहरा योगदान रहा है। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खेल दल में खिलाड़ियों की संख्या के हिसाब से पंजाब दूसरे स्थान पर था, क्योंकि 124 खिलाड़ियों में से 20 खिलाड़ी पंजाब के थे।