{"_id":"6af228467ae1bce15508da09","slug":"a-speeding-thar-collided-with-a-mother-and-daughters-activa-both-were-injured-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1170840-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तेज रफ्तार थार ने मां-बेटी की एक्टिवा को मारी टक्कर, दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तेज रफ्तार थार ने मां-बेटी की एक्टिवा को मारी टक्कर, दोनों घायल
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-27/28 लाइट पॉइंट पर रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे तेज रफ्तार थार ने एक्टिवा सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में परमजीत कौर और तेजिंदर कौर घायल हो गईं। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एक्टिवा चला रही महिला के बाएं हाथ और सिर में चोट आई है।
घायल महिला ने बताया कि वह अपनी मां के साथ सेक्टर-17 की मार्केट से खरीदारी कर जीरकपुर स्थित घर लौट रही थी। इसी दौरान लाइट पॉइंट पर तेज रफ्तार थार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर नशे में होने का आरोप
थार चालक की पहचान ट्रैफिक पुलिसकर्मी प्रदीप कुमार के रूप में बताई जा रही है। आरोप है कि हादसे के समय वह नशे की हालत में था। टक्कर मारने के बाद वह थार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त थार को कब्जे में ले लिया है। चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही चालक पर लगाए गए नशे में होने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।