फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A special budget will be brought to improve the infrastructure of the markets.

Chandigarh News: बाजारों के बुनियादी ढांचों में सुधार के लिए लाया जाएगा विशेष बजट

Mon, 08 Dec 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
A special budget will be brought to improve the infrastructure of the markets.
विज्ञापन


चंडीगढ़। शहर की बाजारों में बढ़ती अव्यवस्था और लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए नगर निगम अब इनको दुरुस्त करने के लिए एक विशेष बजट लाने की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि इस विषय पर चर्चा और मंजूरी के लिए स्पेशल सदन भी बुलाया जा सकता है। लंबे समय से बाजारों में बुनियादी ढांचे की अनदेखी होने के कारण व्यापारियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है।

चंडीगढ़ में छोटे-बड़े करीब 80 बाजार हैं लेकिन स्थिति यह है कि कुछ प्रमुख बाजारों को छोड़ दिया जाए तो बाकी अधिकांश बाजारों में हालात काफी खराब हो चुके हैं। कई जगह पार्किंग की सड़कें टूटी पड़ी हैं, टाइल्स उखड़ चुकी हैं और बारिश के समय जलभराव आम समस्या बन गया है। कई बाजारों में सार्वजनिक शौचालय भी जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं और उनका उपयोग करना तक मुश्किल हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि इन हालात के चलते न केवल ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होती है बल्कि दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष के नेतृत्व में मेयर और निगम आयुक्त से मिला था चंडीगढ़ व्यापार मंडल

पिछले दिनों चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चढ़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मेयर और नगर आयुक्त से मुलाकात कर बाजारों की दुर्व्यवस्था का मुद्दा उठाया था। व्यापारियों ने स्पष्ट कहा था कि वर्षों से बाजारों में कोई बड़ा काम नहीं हुआ है और निगम को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। व्यापार मंडल का कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं हुआ तो वे इस मुद्दे को प्रशासक से भी उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजारों के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा
नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि बाजारों के लिए अलग से पूरा विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में उन बाजारों को चुना जाएगा जहां हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के तौर पर पार्किंग एरिया की सड़कें ठीक की जाएंगी, टूटी टाइल्स बदली जाएंगी और शौचालयों की मरम्मत सबसे पहले कराई जाएगी। इसके बाद बाजारों के सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्यों पर आगे बढ़ा जाएगा।


चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चरणजीव सिंह ने कहा कि कई बाजारों में एक दशक से अधिक समय से कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बड़ैल मार्केट में लगभग 14 वर्षों से टाइल्स नहीं बदली गई हैं। इसी तरह सेक्टर-15, 21, 22 और 37 के बाजारों में भी वर्षों से विकास कार्य अटके पड़े हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि नगर निगम विशेष बजट लेकर आता है तो इसका सीधा लाभ शहर के व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को मिलेगा और बाजारों की हालत में जल्द सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article