फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A solution camp will be held in Maloya on May 25.

Chandigarh News: मलोया में 25 मई को लगेगा समाधान शिविर

Sun, 17 May 2026 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
A solution camp will be held in Maloya on May 25.
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का समाधान शिविर 25 मई दिन सोमवार को आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सायं 4 बजे से कम्युनिटी सेंटर ईडब्ल्यूएस कॉलोनी मलोया चंडीगढ़ में लगाया जाएगा। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह समाधान शिविर केवल मलोया क्षेत्र के निवासियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई कर उनके त्वरित निवारण का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन ने निवासियों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें एवं आवेदन 23 मई तक जमा करा दें ताकि शिविर के दौरान उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और प्रशासन एवं नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed