फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Painful News From Tarn Taran of Punjab

तरनतारनः जेठ ने किया परेशान तो विधवा ने मां संग लगाई आग, वृद्धा की मौत

Tue, 06 Aug 2019 09:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Aug 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
A Painful News From Tarn Taran of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

तरनतारन के गांव फतेहपुर बदेशा में जेठ भगवंत सिंह से तंग आकर विधवा ने अपनी मां समेत आग लगा ली। आग से झुलसने से बुजुर्ग मां की मौत हो गई।  विधवा को गंभीर हालत में अमृतसर के अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बाबा बकाला के गांव फतेहपुर बदेशा निवासी बूटा सिंह के दो बेटे हैं। 

विज्ञापन


बड़ा बेटा भगवंत सिंह फौज से सेवामुक्त था, जबकि छोटा बेटा मुखत्यार सिंह खेती का काम करता था। मुखत्यार सिंह के हिस्से साढ़े तीन किले जमीन आती थी। छह वर्ष पहले मुखत्यार सिंह की मौत हो गई। इसके बाद बड़े भाई व पूर्व सैनिक भगवंत सिंह ने डेढ़ किला जमीन अपने नाम करवा ली। 
विज्ञापन


मुखत्यार सिंह के अपनी औलाद नहीं थी। उसने अपने रिश्तेदारों का 12 वर्षीय लड़का निशान सिंह गोद ले रखा था। मुखत्यार सिंह की मौत के बाद उसकी विधवा पत्नी सुखविंदर कौर (50) को जेठ भगवंत सिंह ने जमीन अपने नाम करने लिए दबाव बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुखविंदर ने दो किले जमीन ठेके पर दे रखी थी। जेठ ने उसके घर को जाने वाले सात फुट के पक्के रास्ते को अपनी जमीन से मिला लिया। उसके घर की बिजली काट दी। सुखविंदर के पास आकर उसकी बुजुर्ग मां महिंदर कौर (71) निवासी गाव सुधार (रइया) जिला अमृतसर रहने लगी। जेठ ने दोनों को इतना परेशान कर दिया कि सुखविंदर ने अपनी मां समेत सोमवार की दोपहर आग लगा ली। 

महिंदर कौर की वहीं मौत हो गई। सुखविंदर अमृतसर के निजी अस्पताल भर्ती है। डीएसपी गोइंदवाल साहिब रविंदरपाल सिंह गिल, थाना वैरोवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर शमिंदरजीत सिंह, ड्यूटी अफसर एएसआई अवतार सिंह ने शव कब्जे में लिया। उधर, गोद लिए 12 वर्षीय निशान सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया। 

थाना प्रभारी की लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई : एसएसपी 
जिले के एसएसपी ध्रुव दहिया का कहना है कि अस्पताल में भर्ती सुखविंदर कौर के मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किए हैं। आरोपित पूर्व सैनिक भगवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया गया है। थाना प्रभारी को जो शिकायत देने की बात सामने आ रही है, उसकी जांच डीएसपी गोइंदवाल साहिब से करवाई जाएगी। जांच में अगर थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed