{"_id":"67cf51b2a9c190c16b0c3fe0","slug":"a-new-football-stadium-will-be-built-in-sector-46-sports-complex-chandigarh-news-c-16-pkl1043-654438-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-46 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बनाया जाएगा नया फुटबॉल स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-46 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बनाया जाएगा नया फुटबॉल स्टेडियम
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी खेल विभाग स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 46 में नया इंटरनेशनल लेवल के स्तर का फुटबॉल स्टेडियम बनाने की तैयारी में है। नया स्टेडियम बनाने के लिए चंडीगढ़ स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के साथ एक मीटिंग भी की है। इसकी जानकारी अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट को दे दी गई है। इस बारे में प्लान बनाते हुए नए स्टेडियम की वर्किंग शुरू करेंगे।
वहीं अधिकारियों का कहना है कि ड्राइंग बनने के बाद देखा जाएगा कि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बने हुए बास्केटबॉल कोर्ट व वाॅलीबॉल का कोर्ट हटाना है या नही। इस स्टेडियम में चेंजिंग रूम तैयार किया जाएगा। रेफरी रूम, मीटिंग व प्रेस रूम अभी नहीं है, नए बनाए जाने हैं। मेडिकल रूम की काफी जरूरत है। स्टेडियम में पानी पीने की व्यवस्था और टॉयलेट यह सुविधा मुकाबलों को देखने आने वाले दर्शकों के लिए काफी जरूरी है।
शहर का पहला फुटबॉल स्टेडियम बना अर्बन पार्क
शहर के सेक्टर-17 में बस स्टैंड के पास शहर का एक मात्र फुटबॉल स्टेडियम था। जहां पर शहर में होने वाले हर फुटबॉल मुकाबलों को खेला जाता था। लेकिन कुछ वर्ष पहले इसे बेहतर बनाने के चलते इंजीनियरिंग तथा खेल विभाग ने फुटबाल स्टेडियम-17 को बनाने के लिए तकरीबन 10 करोड़ रुपये खर्चे किए, लेकिन बनने के बाद इसमें कुछ खामियां रह गई थी। प्रशासन के तरफ से अब इसे अर्बन पार्क घोषित कर दिया गया है।