फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Massive fire broke out in Toyota workshop in Chandigarh

चंडीगढ़: टोयोटा के वर्कशॉप में लगी भीषण आग, 10 गाड़ियां जलकर राख, इलाके में फैली दहशत

Mon, 18 Sep 2023 09:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 18 Sep 2023 09:16 AM IST
सार

वर्कशॉप में ग्राहकों की एक्सीडेंटल या खराब वाहनों को मरम्मत के लिए रखा जाता है। बताया गया कि आग की लपटें सर्विस एरिया और पहली मंजिल तक पहुंच गईं थीं। पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता के चलते वर्कशॉप को पूरी तरह खाली कराकर आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
Massive fire broke out in Toyota workshop in Chandigarh
टोयोटा के वर्कशॉप में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में रविवार शाम करीब सात बजे पायनियर टोयोटा एजेंसी के शोरूम के पीछे बने वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। हादसे के समय शोरूम और वर्कशॉप दोनों बंद थे। देखते-देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और करीब 10 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। इलाके में गश्त कर रहे थाना प्रभारी ने वर्कशॉप से धुआं उठते देख दमकल विभाग और पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी।

विज्ञापन


सूचना पाकर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं लेकिन शोरूम के गेट पर ताला लगा था। ऐसे में पुलिस ने गेट का ताला तोड़कर दमकल की गाड़ियों को अंदर दाखिल कराया। उधर, सूचना पाकर शोरूम प्रबंधक और स्टाफ मौके पर पहुंच गया और शोरूम और वर्कशॉप के अंदर और पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ियों को बाहर निकालने के लिए चाबियों की तलाश शुरू कर दी। चाबियां मिलने पर आनन-फानन शोरूम में खड़ी नई कारों और वर्कशॉप में खड़ी दर्जनों पुरानी गाड़ियों को बाहर निकला। इस दौरान भगदड़ की स्थिति रही। शोरूम स्टाफ रात तक वर्कशॉप में पड़े सामान को बाहर निकालने में जुटा था। दमकल विभाग की गाड़ियों ने डेढ़ घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र थाने के एसएचओ जसपाल सिंह भुल्लर ने बताया कि रविवार शाम 6:30 बजे वह इलाके में गश्त करने के बाद बीट बॉक्स के बाहर बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने सेंट्रा मॉल की तरफ से आसमान में काला धुआं उठते देखा। यह देख तुरंत उस दिशा में निकल गए। मौके पर पहुंचकर देखा कि धुआं पायनियर टोयोटा के शोरूम के पीछे स्थित वर्कशॉप एरिया से निकल रहा है। इस दौरान वर्कशॉप से धमाके की भी आवाजें आ रहीं थीं। उन्होंने 7:03 बजे दमकल विभाग और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। रविवार होने के चलते कंपनी का सारा स्टाफ शाम 5-6 बजे शोरूम बंद कर घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्कशॉप में ग्राहकों की एक्सीडेंटल या खराब वाहनों को मरम्मत के लिए रखा जाता है। बताया गया कि आग की लपटें सर्विस एरिया और पहली मंजिल तक पहुंच गईं थीं। पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता के चलते वर्कशॉप को पूरी तरह खाली कराकर आग पर काबू पा लिया गया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

...तो हो सकता था बड़ा हादसा

पुलिस ने बताया कि आग ने तब और विकराल रूप ले लिया जब लपटें जल रहीं गाड़ियों की टंकी तक पहुंच गईं। गाड़ियों की टंकी में आग लगने से एक के बाद एक तीन तेज धमाके हुए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान आसपास मौजूद शोरूम और फैक्ट्रियों के मालिक भी सहम गए थे। सर्विस एरिया में डीजल और तेल से भरे करीब दर्जन भर ड्रम रखे गए थे, जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया। अगर आग की लपटें इन ड्रमों तक पहुंच जातीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed