{"_id":"6a1b3d7c40cc717cc209c1f9","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-the-basement-of-a-showroom-in-manimajra-motor-market-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1033244-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मनीमाजरा मोटर मार्केट में शोरूम की बेसमेंट में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मनीमाजरा मोटर मार्केट में शोरूम की बेसमेंट में भीषण आग
विज्ञापन
मनीमाजरा। मोटर मार्केट मनीमाजरा स्थित शोरूम नंबर-310 की बेसमेंट में बनी एक दुकान में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। देर रात करीब 10 बजे लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर विभाग की टीम ने आधी रात 1 बजे तक मशक्कत की और आग पर काबू पाया।
शोरूम की बेसमेंट में सीट कवर बनाने का काम होता है। वहां बड़ी मात्रा में फोम, प्लास्टिक, चमड़ा और कपड़ा रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई।
घटना रात करीब 9:45 बजे की है, जब वहां मौजूद लोगों ने शोरूम की बेसमेंट की ग्रिल से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। इसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और बिजली विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मनीमाजरा फायर स्टेशन की टीम को अलर्ट किया गया। वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी।
मनीमाजरा फायर ऑफिस से सब फायर ऑफिसर गुरमीत सिंह गिल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग बुझाने के लिए सात गाड़ियों से पानी डाला गया। फायर विभाग के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि बेसमेंट तक पहुंचने का केवल एक ही रास्ता था। वहीं, अंदर रखा ज्वलनशील सामान आग को लगातार बढ़ाता रहा।
विज्ञापन
आधी रात 1 बजे तक फायर विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया था, लेकिन बेसमेंट में अधिक ज्वलनशील सामान होने के चलते सुबह तक निगरानी रखनी पड़ी। फायर विभाग के कर्मचारियों ने अपनी तत्परता से बेसमेंट की आग को पहली मंजिल से तीसरी मंजिल तक पहुंचने नहीं दिया। तीनों मंजिलों की दुकानें पूरी तरह सुरक्षित रहीं।