फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A massive fire broke out at a cardboard factory in Chandigarh

Chandigarh: गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

Sun, 19 Oct 2025 11:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Oct 2025 11:27 PM IST
सार

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास दरिया गांव में एक गत्ता फैक्ट्री में शनिवार देर रात भयंकर आग लग गई। फैक्ट्री मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
A massive fire broke out at a cardboard factory in Chandigarh
गत्ता फैक्ट्री में लगी भयंकर आग - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास दरिया गांव में एक गत्ता फैक्ट्री में शनिवार देर रात भयंकर आग लग गई। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में मिठाइयों के बॉक्स बनते हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री मालिक अमृतपाल सिंह ने बताया कि दिवाली को लेकर फैक्ट्री में 50 लाख रुपये का गत्ता लाया गया था। वहीं, मिठाई के बॉक्स बनाने वाली मशीनें भी जलकर राख हो गई हैं। 

विज्ञापन


दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दे दी गई है। मौके पर दमकल विभाग आग बुझाने का प्रयास कर रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed