फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man who tried to break an ATM machine was arrested

एटीएम मशीन को तोड़ने की कोशिश करने वाला युवक गिरफ्तार

Sun, 27 Dec 2020 12:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
A man who tried to break an ATM machine was arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-38 सी/डी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी राहुल (26) के रूप में हुई है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-39 थाना पुलिस शुक्रवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम जब सेक्टर-38 सी/डी स्थित बूथ नंबर 241 के पास पहुंची तो उक्त युवक एसबीआई एटीएम से निकलकर भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को वहीं दबोच लिया। पुलिस जब एटीएम बूथ में पहुंची तो मशीन का ढक्कन टूटा हुआ था। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर सेक्टर-39 थाने लेकर गई, जहां उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed