फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man murdered in Punjab's Ludhiana

लुधियाना: प्रवासी मजदूर की हत्या कर शव फेंका, हलवारा में पत्नी-बेटे की जुदाई से परेशान व्यक्ति ने दी जान

Wed, 13 May 2020 08:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/हलवारा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/हलवारा ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 May 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
A man murdered in Punjab's Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर।

लुधियाना की रेलवे कालोनी नंबर पांच में बुधवार की सुबह एक खंडहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्यारों ने युवक की हत्या कर शव वहां फेंका था। इलाके में शव मिलने की सूचना मिलते ही दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही एसीपी जतिंदर चोपड़ा, थाना डिवीजन पांच की एसएचओ सब इंस्पेक्टर रिचा रानी और चौकी बस स्टैंड की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज एएसआई गुरचरणजीत सिंह ने बताया कि रेलवे कालोनी नंबर पांच में कुछ क्वार्टर टूटे पड़े है। बुधवार की सुबह वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी बदबू आ रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब: लुधियाना में लिव इन में रहे व्यक्ति ने महिला को मार डाला, खेमकरण में प्रेमी जोड़े की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्होंने देखा तो वहां युवक का शव पड़ा था। इस पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों को बुलाकर मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की गई लेकिन मृतक के बारे में कुछ पता नहीं चला। 

उन्होंने कहा कि मृतक के सिर पर चोट लगी हुई है और आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक देखने में प्रवासी लगता है। जांच की जा रही है। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। 

हलवारा: पत्नी और बेटे की जुदाई से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान 

पत्नी और बेटे की जुदाई सहन न कर पाने से परेशान सुधार पत्ती गिल निवासी गुरप्रीत सिंह लाडी (40) ने मंगलवार रात को फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब पिता उसे खाना देने गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी गांव की पंचायत को दी। सूचना पर थाना सुधार की पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार लाडी की पत्नी करीब साढ़े चार साल पहले विदेश चली गई थी। मां के विदेश जाने के बाद उसका बेटा दिल्ली में रहने वाली अपनी मौसी के पास चला गया। दोनों के अलग रहने के कारण गुरप्रीत कई दिनों से परेशान चल रहा था। वह खाना-पीना भी अपने माता-पिता के साथ ही खाता था। 

मंगलवार की रात को वह बाहर से घर आया और उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जब उसके पिता उसे खाना देने के लिए कमरे में गए तो अंदर शव लटक रहा था। पुलिस ने जांच के दौरान लाडी के कमरे से नशे की गोलियां और शराब की बोतल भी बरामद की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed