फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man Found alive after 11 years In Jalandhar of Punjab, Know about it

11 साल पहले पति की हुई 'हत्या', पत्नी पर चल रहा था केस, अब इस हाल में मिला जिंदा, पढ़ें पूरी कहानी

Fri, 27 Sep 2019 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Sep 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
A Man Found alive after 11 years In Jalandhar of Punjab, Know about it
जगजीत सिंह और पत्नी रविंदर कौर की शादी की फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुनानक नगर में 11 साल पहले जगजीत सिंह की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द नहीं किया गया था बल्कि वह भेष बदलकर जालंधर में रह रहा था। हालांकि यूपी में जगजीत सिंह की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी समेत कई लोगों पर केस विचाराधीन था। 

विज्ञापन


स्थानीय लांबड़ा थाना के एसएचओ पुष्प बाली व उनकी पुलिस टीम ने वीरवार को जगजीत सिंह को हिरासत में लेकर उसकी पत्नी को बुला लिया। पुलिस की इस कामयाबी से महिला और उसके परिजनों को बड़ी राहत मिली है क्योंकि कुछ दिन बाद ही अदालत में इस केस का फैसला आने वाला था।   
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 11 साल पहले गुरु नानक नगर, थाना कोतवाली, बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी रविंदर कौर का पति जगजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह घर से गायब हो गया था। जगजीत के परिवार वालों को आशंका थी कि उसकी हत्या की गई है। जगजीत के पिता ने अपनी बहू रविंदर कौर और साहिबगंज फैजाबाद निवासी उसके पिता जसवंत सिंह, भाई तरनप्रीत सिंह और प्रो. हर्षत सिंह पर रायबरेली कोर्ट में अपहरण और हत्या का केस दायर करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप था कि जगजीत सिंह को किडनैप कर उसकी हत्या कर शव को खुर्द बुर्द कर दिया गया। रविंदर कौर ने यूपी में डीजीपी से लेकर कई पुलिस अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाकर दावा किया था कि उसका पति जिंदा है लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। 

फैजाबाद की अदालत में जज के सामने केस की बहस के दौरान रविंदर कौर के एडवोकेट ने कहा कि जगजीत सिंह जिंदा है और वह जालंधर में किसी स्थान पर है। इसके बाद यूपी की अदालत ने जालंधर देहात के एसएसपी नवजोत सिंह माहल को रविंदर कौर के पति को ढूंढने का आदेश दिया था। एसएसपी माहल ने थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्पबाली को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। थाना प्रभारी पुष्पबाली ने गांव सिंघा मोड़ पर हरनेक ढाबा से जगजीत को पकड़ लिया। वह अपने बाल कटवा कर वहां काम कर रहा था। रात भी वहीं गुजारता था।

पुलिस के अनुसार पहले तो वह खुद के जगजीत सिंह होने से इनकार करता रहा लेकिन जब इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने माना कि वह जगजीत सिंह ही है। पुलिस जगजीत सिंह को थाने ले आई, जहां पर उसकी पत्नी रविंदर कौर ने उसकी पहचान कर ली।

जालंधर के एसएसपी माहल ने इसकी जानकारी यूपी की अदालत को दी। वीरवार शाम को यूपी अदालत की तरफ से ई-मेल स्थानीय एसएसपी माहल को आया कि वह पुलिस कस्टडी में ही जगजीत सिंह व रविंदर कौर को फैजाबाद अदालत में पेश करें, इसका पूरा खर्च अदालत वहन करेगी। जिसके बाद एक टीम फैजाबाद रवाना कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed