कार की टक्कर से उछला युवक, शीशा तोड़कर ऑटो के अंदर गिरा, मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित कार ने नेशनल हाईवे 334 बी पर गुरुवार सुबह सात बजे खेड़ी खतीवास गांव में एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौत हो गई। कार चालक कार लेकर फरार हो गया लेकिन लोगों ने उसे जहाजगढ़ के पास पकड़ लिया। हादसा होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। जाम की सूचना मिलते ही दुजाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और सड़क पर ब्रेकर बनाने की मांग पर अड़ गए।
जाम लगाने की सूचना प्रशासन को मिली तो नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों ने समझाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने और स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए जाने तक जाम नहीं खोलने की बात कही। मामले की गंभीरता को भांपकर नायब तहसीलदार ने मौके पर संबंधित विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर स्पीड ब्रेकर बनवाने का काम शुरू कर दिया।
नायब तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग पर इतना ही आश्वासन दिया कि मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। जो भी मदद होगी वह करवाई जाएगी। अधिकारी से मिले इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। गांव में चार ब्रेकर बनाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार राजमिस्त्री का काम करने वाला नवीन कुमार सुबह किसी काम से पैदल ही सड़क पर जा रहा था। सामने से आ रही कार के चालक ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
ऑटो के अंदर से निकल कर दूर जाकर गिरा युवक
कार ने युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी की वह एक ऑटो के शीशे पर गिरा। शीशा टूट गया और वह ऑटो के अंदर जा गिरा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
ब्रेकर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगाया था। उनकी मांग पर ब्रेकर बना दिए गए हैं। उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया गया है। ईश्वर सिंह, नायब तहसीलदार, झज्जर।
कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। - रोशन लाल, एसएचओ, झज्जर।