फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man commits suicide fed up with harassment in Jhajjar

Jhajjar News: प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिसकर्मी समेत तीन पर केस, सुसाइड नोट मिला

Fri, 27 Oct 2023 02:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Oct 2023 02:30 PM IST
सार

मृतक के पास सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें जांच अधिकारी रमेश, दीपक और उसकी पत्नी समेत फाइनेंसरों के नाम लिखे हैं। मृतक ने इन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
A man commits suicide fed up with harassment in Jhajjar
मृतक की फाइल फोटो और शव गृह के बाहर खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में एक व्यक्ति ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर पटौदी थाने के पुलिस कर्मी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जय हिंद कॉलोनी निवासी गीता ने शिकायत दी है कि उसका बेटा नीरज शादीशुदा था। वह 15-20 दिन से भगत सिंह चौक के पास किराये के मकान में रहता था। उसे दीपक और उसकी पत्नी ने काफी प्रताड़ित कर रखा था।   
विज्ञापन


दीपक ने अपनी पत्नी का सहारा लिया और नीरज को उसके प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर पैसे ऐंठने शुरु कर दिए। नीरज कुछ समय पहले छारा निवासी प्रवीन और उसके साथियो से 30 हजार रुपये लेकर दीपक को पटौदी थाना में देकर आया था। बाद में दीपक की मांग बढ़ती गई। इसके बाद उसके बेटे के खिलाफ एक झूठा मुकदमा पटौदी थाने में दर्ज करा दिया गया और बार-बार बेटे को परेशान किया जाने लगा। इसके बाद बेटे ने अपना फोन नंबर बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि केस के जांच अधिकारी आर्य नगर निवासी रमेश उनके घर आए। उन्होंने बेटे को पीटा और गाली गलौच की। पटौदी थाने में भी बुलाकर बेटे को पीटा गया। आरोपियों ने एक खाली पन्ने पर हस्ताक्षर और अंगूठे का निशाना भी लिया। इसके बाद दीपक और रमेश का बार-बार घर आना शुरू हो गया। इससे परेशान होकर बेटे ने घर छोड़ दिया और किराये के मकान पर रहने लगा।

महिला का आरोप है कि रमेश ने उसे भी परेशान किया और बहू को फोन कर गाली दी। इससे ऊब कर बेटे ने गुरुवार की शाम आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच अधिकारी रमेश, दीपक और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सुसाइड नोट मिला

मृतक के पास सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें जांच अधिकारी रमेश, दीपक और उसकी पत्नी समेत फाइनेंसरों के नाम लिखे हैं। मृतक ने इन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

जांच अधिकारी परवीन ने बताया कि एक व्यक्ति के आत्महत्या की है। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। एक पुलिसकर्मी समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed