{"_id":"5bd59bb2bdec2269724a78c7","slug":"a-man-call-in-control-room-to-informterrorist-enter-a-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया घर में घुसे आतंकी, प्रशासन में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया घर में घुसे आतंकी, प्रशासन में मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 28 Oct 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घर में आतंकी घुसने की सूचना से पूरे चंडीगढ़ में हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार सुबह 10.46 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-20 के मकान नंबर 1049 में आंतकी घुस आए हैं। इससे पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। क्राइम ब्रांच और ऑपरेशन सेल के अलावा अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जांच में पता चला कि वहां कुछ भी नहीं है। शुरुआती जांच में सामने आया कि मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब 10.46 पर पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-20 के मकान नंबर-1049 में आंतकी घुसा आए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां कुछ भी नहीं मिला। उक्त मकान में पुलिस को सुजिंदर गिल की पत्नी मिलीं, जिन्होंने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मनीमाजरा निवासी 40 वर्षीय संजीव ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
वह मानसिक तौर से परेशान है और उसका सेक्टर-32 के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुजिंदर पिछले कई साल से संजीव को जानते हैं। पुलिस पूछताछ में संजीव ने बताया कि उसे ऐसा लगा था कि सुजिंदर ने फोन पर उससे बहस की है, जिसके चलते उसने कंट्रोल रूम पर कॉल कर दी।
विज्ञापन