फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a lots of haryanvi, bhojpuri and rajasthani songs based on note ban available on youtube

नोटबंदी ने कराई इनकी चांदी, मोदी जी को बना लिया कमाई का जरिया

Thu, 01 Dec 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 01 Dec 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
a lots of haryanvi, bhojpuri and rajasthani songs based on note ban available on youtube
मोदी गेम ला गया - फोटो : यू-ट्यूब
नोटबंदी ने बेशक देश की जनता को परेशान किया, लेकिन कई लोगों की चांदी भी कराई। कई लोगों ने मोदी जी को कमाई का जरिया बनाया। काले धन को बाहर काढ़ कै ओ मोदी करा कमाल तनै, सोच ना सके लोग कुछ भी फेंक दिया ऐसा जाल तनै...।
विज्ञापन


इस गाने के बोल से समझ सकते हैं कि यह किस मुद्दे पर लिखा गया है। नोटबंदी की वजह से बेशक अधिकतर लोग कतार में हैं और कई तरह की दिक्कतों को झेल रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों ने इसे मनोरंजन का साधन बना लिया है।
विज्ञापन


वाट्सएप से लेकर यू-ट्यूब तक पर नोटबंदी पर गानों की भरमार है। कई गाने लोगों की दिक्कतें बयां कर रहे हैं तो कई में फैसले की सराहना करते हुए फायदे गिनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यूट्यूब पर नोटबंदी लिखकर सर्च कर सकते हैं गानें

a lots of haryanvi, bhojpuri and rajasthani songs based on note ban available on youtube
मोदी गेम ला गया - फोटो : यू-ट्यूब
गाने हरियाणवीं के अलावा राजस्थानी और भोजपुरी में अधिक हैं। यदि यू-ट्यूब पर नोटबंदी लिखकर सर्च करें तो इस तरह के गाने मिल जाएंगे। ऐसे गाने लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।

काले धन को बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को 500 और 1000 के नोट बंद करने की घोषणा कर दी। इसके बाद से ही लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है।

बैंक कर्मचारी दिन-रात दबाव में काम कर रहे हैं तो रुपये नहीं मिलने के कारण शादी टूटने तक के मामले सामने आ चुके हैं। कई लोगों की जान जा चुकी है तो कई तनाव से गुजर रहे हैं। अधिकतर लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि यह सही है या गलत।

हरियाणवी, राजस्थानी और भोजपुरी में ज्यादा गानें

a lots of haryanvi, bhojpuri and rajasthani songs based on note ban available on youtube
मोदी गेम ला गया - फोटो : यू-ट्यूब
नोटबंदी के बाद हरियाणवीं, राजस्थानी और भोजपुरी में तमाम गाने तैयार हो गए हैं। इसमें ‘बड़े-बड़े रहीसा की तनै नींद उड़ा दी रे, वाह रे मोदी जी 500-1000 पे रोक लगा दी रे’...।

‘कोई पीएम तो आया रे, जो काला धन बाहर लाया रै’... और ‘अब लोग्गा न होगी समस्या पर दिन अच्छे आवेंगे, काले धन आले रोवेंगे गरीब मुस्करावेंगे’...आदि गाने धूम मचाए हुए हैं। इनके साथ ही पीएम की विदेश यात्रा पर भी खूब गाने सर्च किए जा रहे हैं।

इसमें अभिनेता सलमान खान की फिल्म सुल्तान का गाना कि जग घुमैया थारे जैसा न कोई... की नकल पर ‘जग घुमैया पीएम म्हारे जैसा ना कोए’... गाना बनाया गया है। इनके अलावा भी नोटबंदी पर कई गाने यू-ट्यूब पर चल रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed