फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A lift will be installed for elderly soldiers in the District Sainik Welfare Office

Chandigarh News: जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में बुजुर्ग सैनिकों के लिए लगेगी लिफ्ट

Sun, 06 Apr 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
A lift will be installed for elderly soldiers in the District Sainik Welfare Office
चंडीगढ़। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में बुजुर्ग सैनिकों के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी। अतिथि कक्षों का नवीनीकरण होगा। शनिवार को डीसी और जिला सैनिक बोर्ड चंडीगढ़ के अध्यक्ष निशांत कुमार यादव ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का दौरा कर यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन

इस दौरान उनको वहां होने वाले कार्याें की जानकारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रिटायर कर्नल एचएस घुमन ने दी। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पूर्व सैनिकों, विधवाओं और पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। निशांत कुमार यादव ने कहा कि एसआरएच के भवन और अतिथि कक्षों का नवीनीकरण करने की तत्काल आवश्यकता है। हालांकि चंडीगढ़ के मुख्य वास्तुकार कार्यालय ने इस भवन के जीर्णोद्धार के लिए ड्राइंग प्लान को पहले ही मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन



सशस्त्र बलों में शामिल होने वालों को राशि दी गई


डीसी को जानकारी दी गई कि द्वितीय विश्व युद्ध के दिग्गजों के चार लाभार्थियों को 2.70 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है। इसके अलावा चंडीगढ़ से अधिकारी के रूप में सशस्त्र बलों में शामिल होने वाले 30 लोगों को 1-1 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई है। आरआईएमसी देहरादून में अध्ययनरत 21 छात्र लाभार्थियों को 7.59 लाख रुपये की मदद दी गई। 12 लाभार्थियों को ईएसएम और उनके आश्रितों के लिए कंप्यूटर कोर्स के लिए 2.33 लाख रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article