फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A laborer died due to high voltage current in Muktsar of Punjab

Punjab News: हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर, मुक्तसर की घटना

Wed, 21 Jun 2023 05:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Jun 2023 05:47 PM IST
सार

ट्रैक्टर ट्रॉली पर 15 मजदूर सवार थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
A laborer died due to high voltage current in Muktsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुक्तसर जिले के गांव गिलजेवाला में धान की पनीरी खेत में छोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जा रहे करीब 15 मजदूरों में से तीन मजदूर हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो की गंभीर हालत को देख उन्हें रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


गांव गिलजेवाला के सरपंच दलजीत सिंह ने बताया कि धान का सीजन शुरू हो जा चुका है। इसके चलते गांव के ही करीब 15 मजदूर संता सिंह के खेतों में धान की रोपाई में लगे थे। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे वह धान की पनीरी को खेतों में छोड़कर बाकी की पनीरी लेने ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। जब खेत से थोड़ा बाहर निकले तो बिजली की तार ढीली होने के कारण तीन मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गए। 
विज्ञापन


उन्हें गंभीर हालत में गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां जगजीत सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी गिलजेवाला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सुखमंदर सिंह व मलकीत सिंह की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें मुक्तसर रेफर कर दिया गया लेकिन वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसा: करंट लगने से नौजवान की मौत

मानसा जिले के कस्बा बरेटा के गांव धर्मपुरा में एक नौजवान की खेत में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। गांव सरपंच दर्शन सिंह ने बताया कि तरसेम सिंह (20) जो कि मजदूरी का काम करता था, की खेत में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। मृतक तरसेम चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed