फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A laborer died and Two injured during the excavation of sewerage

जालंधर में सीवरेज की खुदाई कर रहे तीन मजदूर दबे, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Thu, 31 Oct 2019 09:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Oct 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
A laborer died and Two injured during the excavation of sewerage
अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला

एजीआई इन्फ्रास्ट्रक्चर के मालिक सुखदेव सिंह की ओर से तैयार किये जा रहे जालंधर हाईट्स टू में ठेकेदार की लापरवाही से सीवरेज की खुदाई कर रहे मजदूर मिट्टी में दब गए। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को जौहल अस्पताल रामामंडी में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


एजीआई टू में फ्लैट्स में गुरुवार दोपहर बाद करीब चार बजे सीवरेज की खुदाई चल रही थी। मजदूरों के लिए कोई सुरक्षा के प्रबंध नहीं थे। अचानक मिट्टी गिर गई और काम कर रहे तीन मजदूर उसमें दब गए। इसमें एक की दम घुटने से मौके पर मौत हो गई। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। जबकि दो मजदूर हरी सिंह व लाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

दोनों को आईसीयू में इलाज के लिए रखा गया है। एडीसीपी सिटी-2 परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि पुलिस ने ठेकेदार गोल्डी को हिरासत में लिया है। गोल्डी ने बताया कि उसके पास तीन मजदूर पक्के काम करते हैं, जिनके नाम हरी सिंह, लाल सिंह व प्रदीप सिंह हैं। गुरुवार को एक मजदूर को वह चौराहे से लेकर आया था। 

चार मजदूर सीवरेज की खुदाई कर रहे थे। प्रदीप सिंह बाहर था, जबकि लाल सिंह व हरी सिंह और दिहाड़ीदार मजदूर नीचे खुदाई कर रहे थे। अचानक मिट्टी नीचे गिर गई और तीनों मजदूर दब गये। दिहाड़ीदार मजदूर की मौत हो गई जबकि हरी व लाल सिंह की हालत नाजुक बनी है। एजीआई के संचालक सुखदेव सिंह ने बताया कि वह सिटी से बाहर हैं। यह एक दुर्घटना है, जिसका उनको काफी दुख हुआ है। वह वापस लौट रहे हैं और मौके पर जाकर ही बता सकेंगे कि कहां पर लापरवाही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed