फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A guard's gun fired outside an HDFC Bank, severing his finger.

Chandigarh News: एचडीएफसी बैंक के बाहर गार्ड की गन से चली गोली, उंगली उड़ी

Wed, 25 Feb 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A guard's gun fired outside an HDFC Bank, severing his finger.
एचडीएफसी बैंक के बाहर गार्ड की गन से चली गोली, उंगली उड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-17 में एचडीएफसी बैंक के बाहर मंगलवार दोपहर एटीएम कैश वैन पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड की डबल बैरल गन से अचानक गोली चल गई। हादसे में गार्ड की दाहिने हाथ की एक उंगली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जो लगभग अलग होकर केवल मांस के सहारे लटकती रह गई। गनीमत रही कि गोली आसपास मौजूद किसी अन्य व्यक्ति को नहीं लगी।
पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 2:17 बजे एसआईएस सिक्योरिटी का गार्ड नेत्र सिंह बैंक के बाहर ड्यूटी पर तैनात था। उसके हाथ में डबल बैरल गन थी, तभी अचानक फायर हो गया और गोली उसके हाथ में जा लगी। मौके पर एस्कॉर्ट ड्यूटी पर साहब सिंह राणा भी मौजूद थे। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सेक्टर-17 थाना प्रभारी रोहित कुमार, सीएफएसएल और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। घायल गार्ड को तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। शुरुआती जांच में सामने आया कि गार्ड की उंगली ट्रिगर पर होने से अचानक ट्रिगर दब गया, जिससे गोली चल गई। सेक्टर-17 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed