फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A group of people from more than 20 villages met Haryana Chief Minister Manohar Lal

दिल्ली सीमा खुलवाने की मांग: 20 गांवों के लोगों ने की मनोहर लाल से मुलाकात, सीएम बोले- रास्ता खुलवाना प्राथमिकता

Thu, 30 Sep 2021 11:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Sep 2021 11:43 PM IST
सार

सिंघु और टीकरी बॉर्डर के आसपास के ग्रामीणों ने गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। सीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सिंघु और टिकरी बॉर्डर के आसपास के क्षेत्रों से ग्रामीण और राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच के सदस्य आज चंडीगढ़ स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। इन लोगों ने ज्ञापन सौंपकर धरने पर बैठे आंदोलनकारियों की वजह से बंद पड़े बॉर्डर के रास्तों को खुलवाने की मांग रखी। 

विज्ञापन
A group of people from more than 20 villages met Haryana Chief Minister Manohar Lal
सीएम मनोहर लाल से ग्रामीणों ने की मुलाकात। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली से लगते सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर बंद पड़े रास्तों को जल्द खुलवाने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने रास्ते खुलवाने को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इसके लिए सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए रास्ते खुलवाने का पूरा प्रयास कर रही है। चार अक्टूबर को इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद है, इसके बाद वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे और जल्द ही स्थिति सामान्य होगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब: आम आदमी पार्टी सिद्धू को शामिल करेगी या नहीं, दिग्गज नेता ने किया स्पष्ट, राजनीतिक गलियारों में चर्चा खूब
विज्ञापन


यह आश्वासन मुख्यमंत्री ने गुरुवार को उनके आवास पर मिलने पहुंचे बॉर्डर के साथ लगते 20 गांवों के परेशान लोगों को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने रास्ते खुलवाने वाली याचिका में संयुक्त किसान मोर्चा को पार्टी बनाए जाने को कहा है। व्यापारी और दुकानदारों को हो रहे नुकसान को लेकर वे भी चिंतित हैं। गांवों से होकर गुजरने वाली लिंक सड़कों को ठीक करवाने के लिए संबंधित विभागों को आदेश देकर प्राथमिकता से काम कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रोते हुए बोले ग्रामीण, अस्पताल न पहुंचने से कई की हुई मौत
एक ग्रामीण ने रोते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष बताया कि आपातकालीन स्थिति में अस्पताल न पहुंचने से भी कई मरीजों की मौत हो चुकी है। ऐसा भी नहीं है कि रात में किसी की हालत बिगड़े तो उसे आसानी से अस्पताल पहुंचाया जा सके। ग्रामीणों ने कहा कि बॉर्डर के पास दुकानदारों और शोरूम मालिकों के काम-धंधे पूरी तरह ठप हो गए हैं। हालात ये है कि कामकाज ठप होने के कारण लोगों के सामने पलायन करने की स्थिति आ गई है। 


यह भी पढ़ें- Amit Shah Captain Amarinder Meeting: पंजाब में मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी समेत दर्जनों नेता अमरिंदर के संपर्क में

बढ़ रही वारदात, बढ़ाई जाएगी पेट्रोलिंग
राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच के अध्यक्ष हेमंत नांदल के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिला और रास्ते खुलवाने को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सीएम को बताया कि आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की पेट्रोलिंग तुरंत बढ़ाई जाएगी। वहीं, आसपास के गांवों के बच्चों का स्कूलों में जाना लगभग बंद हो गया है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि रास्ते बंद होने के कारण ट्रांसपोर्ट का काम बिल्कुल ठप हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed