फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A group of 62 Hindu pilgrims left for Pakistan via Attari Wagah border

Punjab: पाक सीमा पर गूंजा हर-हर महादेव, 62 हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, कटासराज मंदिर में करेंगे पूजा

Tue, 19 Dec 2023 09:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Dec 2023 09:01 PM IST
सार

मंगलवार की शाम को ही जत्थे के सदस्य लाहौर पहुंचेंगे और इस जत्थे में देशभर के अलग-अलग राज्यों से 62 श्रद्धालु पहुंचे हैं। इनमें 45 पुरुष और 17 महिलाएं शामिल हैं। इस जत्थे में बिहार, तेलंगाना, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात से श्रद्धालु आए हैं।

विज्ञापन
A group of 62 Hindu pilgrims left for Pakistan via Attari Wagah border
हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हिंदू तीर्थयात्रियों का एक जत्था मंगलवार को पाकिस्तान रवाना हुआ। यह जत्था पवित्र कटासराज मंदिर में पूजा अर्चना करेगा। अटारी सीमा के रास्ते यह जत्था पाकिस्तान गया है। अमृतसर स्थित श्री दुर्ग्याणा तीर्थ से जत्थे को दुर्ग्याणा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार रवाना किया। 

विज्ञापन


वहां दर्शन करने के बाद यह जत्था 25 दिसंबर को भारत लौटेगा। मंगलवार की शाम को ही जत्थे के सदस्य लाहौर पहुंचेंगे और इस जत्थे में देशभर के अलग-अलग राज्यों से 62 श्रद्धालु पहुंचे हैं। इनमें 45 पुरुष और 17 महिलाएं शामिल हैं। इस जत्थे में बिहार, तेलंगाना, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात से श्रद्धालु आए हैं। इस दौरान श्री दुर्ग्याणा मंदिर प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मी कांता चावला ने जत्थे के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


शिव शक्ति परिवार टाटानगर के नेता विजय शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान सरकार ने बहुत से श्रद्धालुओं के नाम वीजा सूची से काट दिए हैं। जबकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को वीजा मिलना चाहिए। इस बार 145 लोगों ने वीजा का आवेदन किया था लेकिन वीजा सिर्फ 62 लोगों को ही मिला है। इस जत्थे के सदस्य इस तीर्थ यात्रा के दौरान कटासराज महादेव मंदिर के अलावा अमृतकुंड स्नान, लव कुश के प्राण निवार्ण स्थान, श्री राधा-कृष्ण मंदिर, वाल्मीकि मंदिर, महाभारत के समय के अलग-अलग मंदिरों के भी दर्शन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed